Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 94 बंदियों की हुई व्यापक जांच

नगर की होनहार छात्रा डॉ श्वेता सिंह यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित

योग भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का अमूल्य देन-उपाध्याय

: मिठाई दुकानों पर गुणवत्ता की जांच करने फ़ूड ऑफिसर ने दी दबिश

Admin Sat, Aug 19, 2023

मनेंद्रगढ़, 19 अगस्त 2023/ रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री की संभावना बढ़ जाती है। सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी खोवामावाकुंदा इत्यादि खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की आशंका होती हैजिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। नियंत्रण आयुक्त खाद्य सुरक्षा छग एवं कलेक्टर  नरेंद्र दुग्गा के निर्देशानुसार एमसीबी जिले में संचालित समस्त मिठाई दुकानों का सतत एवं सघन निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावट के आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता व टीम द्वारा मेसर्स होरीलाल सुरेशचंद्र मिष्ठान भंडार गाँधी चौक से पेड़ा का और बिज्जू मिष्ठान भंडार बरबसपुर से मिठाई खोया का विधिक नमूना जब्त कर परीक्षण तथा विश्लेषण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर से परीक्षण तथा विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें