: मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ ने एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया
Admin Wed, Aug 16, 2023
मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ ने एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजन की शुरुआत में नक्सली हमले में शहीद बृजभूषण लाल श्रीवास्तव के परिवार का सम्मान मंच पर उपस्तिथ अतिथियों द्वारा किया गया। पुराना नगरपालिका तिराहे में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर , शहडोल और कोतमा के अलावा मनेन्द्रगढ़ के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी । 3 घण्टे तक चले कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि , पत्रकार व आम नागरिक सभी देशभक्ति के रंग में रंग गए और देशभक्ति गीतों पर सब एक साथ झूमते नजर आए। मौजूद लोगों ने आयोजन की सराहना की । 2006 में बने मनेन्द्रगढ़ पत्रकार संघ द्वारा तब से आज तक लगातार कई तरह के सामाजिक , धार्मिक और रचनात्मक कार्यकर्मो का आयोजन समय - समय पर किया जाता रहा है। वर्तमान में इस संघ में 25 सदस्य है ।
विज्ञापन