Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 94 बंदियों की हुई व्यापक जांच

नगर की होनहार छात्रा डॉ श्वेता सिंह यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित

योग भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का अमूल्य देन-उपाध्याय

एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र की : खदानो की सुरक्षा व्यवस्था की पुलिस कप्तान रत्ना सिंह ने की समीक्षा

Praveen Nishee Wed, Dec 10, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) ने चिरमिरी स्थित एसईसीएल ओपन कास्ट खदान क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी चिरमिरी एसआई विजय सिंह, उप क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार सिंह, खान प्रबंधक जोश कुमार, खान सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार पांडेय, आउटसोर्सिंग इंचार्ज राजेंद्र, कृष्णा इंफ्रास्टक्चर प्रा. लि. के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं प्रभारी शिवानंद पटेल उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने चिरमिरी ओपन कास्ट माइन के दोनों आउटसोर्सिंग पैच एवं डिपार्टमेंटल पैच का निरीक्षण कर खदान में उत्खनन के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने खदान प्रबंधन से उत्खनन कार्य में अपनाई जा रही सावधानियों की जानकारी लेकर आवश्यक सुरक्षा निर्देश भी प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने ओपन कास्ट माइनिंग की कार्यप्रणाली को समझते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। हाल के महीनों में खदान क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए यह समीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा एसईसीएल प्रबंधन और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें