:
Sat, May 13, 2023
मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 2022-23 मे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ का हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम काफी सराहनीय रहा
कक्षा बारहवीं का परिणाम 91 प्रतिशत रहा।कला संकाय का परिणाम 84.44 %, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.61% और विज्ञान संकाय का परिणाम 94.23% रहा। कक्षा बारहवीं में बी मोनिका राव 89% से प्रथम स्थान, तथा महजबीन 88.2% के साथ दूसरे स्थान पर रही। बारहवीं में 144 छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें 57 प्रथम श्रेणी, 66 द्वितीय श्रेणी और 8 छात्राएं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसी प्रकार कक्षा दसवीं कक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा है जिसमें 88.63% छात्राएं उत्तीर्ण रही। सीमा शमीम अंसारी 89.5% के साथ पहले स्थान पर, प्रीतिका केवट 88.16% के साथ दूसरे स्थान पर और श्वेता सिंह उदय 87.16%के साथ तीसरे स्थान पर रही है।
प्रथम श्रेणी में 36, द्वितीय श्रेणी में 37 तथा तृतीय श्रेणी में 5 छात्राएं रही है।
शाला के सराहनीय परिणाम पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी एवं समस्त पदाधिकारियों जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, शाला के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह एवं परीक्षा प्रभारी टी विजय गोपाल राव ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं और उज्जवल भविष्य की कामना की है।
: कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा औचक निरीक्षण पर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी
Sat, May 13, 2023
मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुँचे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुग्गा ने चिकित्सालय परिसर में साफ़.सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ साथ अस्पताल परिसर में पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। परिसर में रखी हुई पुरानी सामग्री को जल्द से जल्द राइट अप करने और आईसीयू वार्ड में आपातकालीन व्यवस्था के लिए जंबो सिलेंडर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए छायादार शेड बनाने और निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुग्गा ने हॉस्पिटल परिसर के विभिन्न वार्डों में जाकर वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी को दिये।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभिषेक कुमार डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सीएमएचओ डॉ सुरेश कुमार तिवारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
: अनुकरणीय पहल स्टाफ नर्स के द्वारा
Sat, May 13, 2023
मनेंद्रगढ़। एमसीबी ।सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स लक्ष्मी रजक के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय शिव रजक के प्रथम पुण्यतिथि पर सभी मरीजों को भोजन अपने हाथों से करा कर एक अच्छा संदेश समाज को दिया इस अवसर पर स्टाफ नर्स लक्ष्मी रजक ने कहा कि हम हमेशा ही मरीजों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कार्य करते हैं वह उनके ही बीच में रहते हैं इसलिए आज का दिन हम लोगों ने मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ उन्हें अपने हाथों से भोजन करवा रहे हैं इनके इस कार्य में इनके भाई विकास रजक ने भी अपना सहयोग किया है।