: पांचवी बार पार्षद बने संतोष सिंह निर्विरोध चिरमिरी नगर निगम के सभापति बने
Sat, Mar 8, 2025
चिरमिरी । एमसीबी। चिरमिरी नगर निगम का सम्मेलन में सभापति के चुनाव हुआ जिसमें पांचवी बार पार्षद बने संतोष सिंह निर्विरोध सभापति बने इस अवसर पर संतोष सिंह ने कहा कि सभी 39 पार्षदों ने निर्विरोध चुनाव किया है, सभी पार्षदों को धन्यवाद देते हुए, सभी को साथ लेकर चिरमिरी का विकाश करेंगे। चिरमिरी के दशा दिशा को बदलने के लिए मेयर राम नरेश राय व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ मिलकर विकास करेंगे ।
: पावरलिफ्टर मयंक सिंह आत्मज महेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा अपना रक्तदान करके एक मिसाल पेश किया
Sat, Mar 8, 2025
[caption id="attachment_18173" align="aligncenter" width="280"]
Oplus_16908288[/caption]मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में एक मरीज का दो प्रतिशत एच बी मिलने पर उसे तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ी तो पावरलिफ्टर मयंक सिंह आत्मज महेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा अपना रक्तदान करके एक मिसाल पेश किया है ।ज्ञात हो की पावरलिफ्टर मयंक सिंह अभी राष्ट्रीय स्तरीय पावर लफ्टिंग चैंपियनशिप फगवाड़ा पंजाब मैं पावरलिफ्टिंग में अपनी भागीदारी करके आते ही इन्होंने इस नेक कार्य में अपनी सहभागिता निभाई है। इससे इनके मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मयंक हम लोगे के प्रेरणा स्रोत है अब हम भी रक्तदान करेंगे।