: डबरी कार्य में लापरवाही,कलेक्टर के निगरानी में जांच की मांग
Mon, Jan 6, 2025
देवभोग । गरियाबंद। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जरिए जल सरंक्षण कर आम कृषकों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार लाखो रुपए पानी की तरह बहा रही है बावजूद इसके यह योजना धरातल में कारगर साबित नहीं हो रहा है जिसका प्रमुख कारण निर्धारित माफदंड को दरकिनार करते निर्माण काम में लापरवाही बरतने को माना जाता है और इसकी बानगी जिला के देवभोग ब्लॉक में देखने को मिल रहा है इस ब्लॉक के खोकसरा निष्ठिगुडा कोसमकानी कुंमडाई कला जैसे करीब 13 पंचायतों में ढाई लाख से लेकर 3 लाख तक की लागत से डबरी बनाया गया है लेकिन उक्त डबरियो निर्धारित गहराई नहीं होने के कारण आज घुटना के नीचे तक पानी नहीं रह पा रहा है जिसे देख अक्सर ग्रामीण जनप्रतिनिधि यह योजना को धरातल में फ्लॉफ बता रहे हैं शायद यही वजह है कि इस योजना का लाभ भी किसानो को शत प्रतिशत नहीं मिल पा रहा है जबकि इस योजना के जरिए सैकडो किसानो को लाभ दिलाने के लिए 30 लाख से अधिक राशि जारी बताते है जिसमें से ज्यादातर राशि निर्माण एजेंसी को भी देने की बात सामने आती हैं गौरतलब हो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत डबरी को जेसीबी से खुदवाया गया फिर भी डबरी की कई कम गहराई देखा जा सकता है मतलब खोदवाए डबरी में पानी का संरक्षित होना मुश्किल है जबकि ऐसे डबरियो में बरसात भर पानी रहने की बात जानकर बताते है ताकि उक्त डबरी से कृषक को सरकार के मंशा अनुरूप लाभ मिल सके जिसके लिए अधिकारी भी गंभीर नहीं है ऐसे में खेत में पानी की भौतिक पहुंच बढ़ाने और सुनिश्चित सिंचाई के तहत खेती योग्य क्षेत्र का विस्तार करने खेत में पानी के उपयोग की दक्षता में सुधार करने स्थायी जल संरक्षण प्रथाओं को शुरू करने जैसे आदि सरकार की मंशा किस तरह पूरा हो सकता हैयोजना के उद्देश्यों पर भी ग्रहणडबरी के जरिए जल सरंक्षण कर खेत में सिंचाई करने और मछली पालन करने के साथ साथ सब्जी भाजी टमाटर सहित अन्य लगाया जा सकता है और इसके जरिए किसान अपनी आर्थिक उन्नति कर परिवार का भरन पोषण आसानी से कर सकते है ऐसे तमाम उद्देश्यों के साथ इस योजना को लागू किया गया लेकिन धरातल के माफदंड विपरीत काम ने सारे उद्देश्य पर ग्रहण लगा दिया है जिससे विभागीय ज़िम्मेदार भी भली भांति अवगत हैं बावजूद इसके कार्यों को मापदंड अनुसार कराने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे है यही कारण हैं कि इस योजना से ना जल सरंक्षण हो पा रहा है और ना किसानो को किसी प्रकार लाभ मिल रहा है मतलब यह योजना आम किसानो के लिए सफेद हाथी साबित होता नजर आ रहा है हालांकि जिला प्रशासन और राज्य स्तर पर कागजी रिपोर्ट परोसते योजना को लाभकारी बताने में अधिकारी पीछे भी नहीं है जबकि जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और बयां कर रही हैकलेक्टर के निगरानी में जांच की मांगजिस तरह डबरी कार्य में लापरवाही बरता गया है उसे लेकर ग्राम समितियों में भी आक्रोश है और कलेक्टर के निगरानी में जांच कराने की मांग किया जा रहा है ताकि बचत कार्य को मापदंड अनुसार कराया जा सके क्योंकि पूरी वस्तु स्तिथि से अवगत विभागीय अधिकारियों से नियमानुसार काम की कल्पना करना फिजूल होगा ऐसे में कलेक्टर दीपक अग्रवाल से जांच और कार्यवाही करते नियमानुसार डबरी कार्य होने की पूरी उम्मीद बनी है हालांकि कुछ ग्रामीण केंद्रीय मंत्री से पत्राचार के माध्यम से शिकायत कर कार्यवाही की मांग करेंगे ताकि जिम्मेदारों के काम काज में सुधार लाया जा सके
: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 हेतु अंतिम प्रकाशन
Mon, Jan 6, 2025
मनेंद्रगढ़। एमसीबी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2025 की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि के संदर्भ में 06 जनवरी 2025 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थिति समस्त प्रतिनिधियों को फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के तहत, 29 अक्टूबर 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया और नाम जोड़ने, परिवर्तन करने एवं सुधार हेतु आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त दावा आपत्तियों का 24 दिसम्बर 2024 तक निराकरण किया गया। निराकरण के बाद, फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन जिले के सभी 388 मतदान केंद्रों पर किया गया, साथ ही सेवा निर्वाचकों के अंतिम भाग का भी प्रकाशन किया गया। निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार अंतिम प्रकाशन के बाद, जिले में कुल 319,646 मतदाता पंजीकृत हैं। जिसमें विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर सोनहत अ.ज.जा. में पुरुष मतदाताओं की संख्या 89038, महिला मतदाताओं संख्या 92092 तथा थर्ड जेंडर के 05 मतदाता सहित कुल 181135 मतदाता है। इसी प्रकार विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेंद्रगढ़ में पुरूष मतदाताओं की संख्या 69362, महिला मतदाताओं की संख्या 69148 तथा 01 थर्ड जेंडर सहित कुल 138511 मतदाता शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के संबंध में आज 06 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जिले के सभी 388 मतदान केन्द्रों में किया गया है, जहाँ सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख सकेंगें। सभी मतदाता अपनी जानकारी ऑनलाइन वोटर पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्प व बी.एल.ओ. के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकेंगें। प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत जिले में कुल 5259 मतदाता पंजीकृत हुए हैं। इसी प्रकार प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत 18 से 19 वर्ष के जिले में कुल 2206 नवीन मतदाता पंजीकृत हुए हैं। विधानसभा 01 भरतपुर-सोनहत में 1797 तथा 02 मनेन्द्रगढ़ में 709 मतदाता पंजीकृत हुए। जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर में सीनियर सीटिजन मतदाताओं की संख्या 802, युवा मतदाताओं की संख्या 8335 तथा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3849 हैं। जिले में सेवा निर्वाचकों में पुरुष मतदाता 305, महिला मतदाता 8, इस प्रकार कुल 313 सेवा निर्वाचक मतदाता हैं।
बैठक में निर्वाचन अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आम आदमी पार्टी से विशेष सोनी, टीएमसी से सौरभ मिश्रा, बीजेपी से आशीष मजूमदार, और बीएसपी से प्रमोद बंसल उपस्थित थे।
: जिला स्तरीय बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
Mon, Jan 6, 2025
मनेंद्रगढ़ ।एमसीबी । कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा खेल अधिकारी गोपाल सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण में जिला स्तर पर बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिला स्तर की प्रतियोगिता 04 जनवरी 2025 को सम्पन्न हुआ है। जिस प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कस्सी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों की स्पर्धाऐं आयोजित की गयी थी। 100 मीटर की दौड़ में 9 से 18 वर्ष के सुस्मिता प्रथम, कमलेश्वरी द्वितीय, निर्मला तृतीय, और 400 मीटर की दौड़ में सुमन प्रथम, सुस्मिता द्वितीय, दुर्गावती तृतीय तथा 100 मीटर की दौड़ में 19 से 35 वर्ष के प्रभावती प्रथम, रीता द्वितीय, अमरवती तृतीय और 400 मीटर की दौड़ में प्रभावती प्रथम, अमरवती द्वितीय, गायत्री सिंह तृतीय, रस्सा -कस्सी में 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता भरतपुर, और 19 से 35 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, तवा फेंक में 9 से 18 वर्ष के कविता सिंह प्रथम, गीता सिंह द्वितीय, दीपिका सिंह तृतीय, और 19 से 35 वर्ष के पार्वती प्रथम, प्रभावती द्वितीय, दिपा तृतीय, खो-खो में 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता भरतपुर, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, वॉलीबॉल 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता मनेन्द्रगढ़, उपविजेता खड़गवॉ, बास्केटबॉल 9 से 18 वर्ष विजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता भरतपुर, बैडमिंटन सिंगल में 9 से 18 वर्ष के पूर्वी गुप्ता प्रथम, अंजली द्वितीय, ज्योति तृतीय, बैडमिंटन डबल में पूर्वी -वैभव प्रथम, सुमन -प्रतिमा द्वितीय,प्रगति -अंजली तृतीय, वेटलिफ्टिंग में 9 से 18 वर्ष के संभवी प्रथम, और 19 से 35 वर्ष के सुचित्रा प्रथम, संध्या द्वितीय, रोशनी तृतीय स्थान पर रही है।