: महाराज और महारानी के बारे में जो बोला गया उसे हम क्षमा कैसे कर सकते हैं- टीएस सिंहदेव
Mon, Aug 28, 2023
https://youtu.be/Ul27z12NdVc?si=7kVaX-B92IWIt5x7बलरामपुर। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सामरी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन भेट मुलाक़ात में कहा कि कई लोगों के व्यक्तिगत रूप से मुझे बहु भला बुरा कहा लेकिन मैंने इसमें कभी राजनीति को नहीं लाया। मुझे कुछ कहने से दिक्कत नहीं है लेकिन सरगुजा के महाराज को सार्वजनिक मंच से जो कुछ कहा गया वह माफी के योग्य नहीं है। महाराज और महारानी के बारे में जो बोला गया उसे हम क्षमा कैसे कर सकते हैं।उन्होंने आगे यह भी कहा कि मुझे सार्वजनिक रूप से यह कहा गया कि मुझसे किसी के जीवन को खतरा है। यह बात भी बिलकुल क्षमा के योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बात सीमा पार करके कहा गया। दरअसल कांग्रेस के ही विधायक बृहस्पति सिंह ने टीएस सिंहदेव के खिलाफ यह आरोप लगाया था कि उनसे उनको जान का खतरा है। उस समय भी इस मुद्दे पर बड़ा बवाल हुआ था लेकिन लग रहा था कि अब मामला शांत हो चुका है लेकिन आज टीएस बाबा ने इस मुद्दे पर बोलकर कांग्रेस आलाकमान के माथे पर पसीना ला दिया है।
: चींटियो का संसार, आख़िर कैसे ये बनाती है,अपनी कॉलोनी गज़ब की है इनकी इंजीनियरिंग
Sun, Aug 27, 2023
https://youtu.be/yxxYLl9uSeY?si=vptd56-Dgo65cgsXमनेन्द्रगढ़।एमसीबी।सोनहत के जंगलों में अनेक चींटियों के कॉलोनी बनी हुई है पास से जाकर जब देखे तो इनका भी एक कालोनी होता है ये अनुशासन से कार्य करते देखे जा सकते है, बाहर एक मेड़ भी बनाते है जिससे पानी इनके बिलों में न जाये गजब की इनकी इंजीनियरिंग होती है । चींटी हरेक के घर, आंगन ,खेत मे मिल ही जाती है ये अनुशासित होती है ये एक के पीछे चलती अनुशासन से चलते मिलेगी, वही ये एक इंजीनियर की भांति अपना एक कॉलोनी अंदर ही अंदर बना लेती है।
आख़िर कैसे ये अपनी कॉलोनी बनाती है आपको पता है इनके बारे में ये काम वर्कर चीटियो का काम होता है उनके अगले जोड़ी पैर फोरोसियल टाइप (खुदाई काने योग्य) होते हैं। इनकी मदद से ये प्राकृतिक दरारों व गड्ढों को चौड़ा व गहरा कर देते हैं।
नर्म मिटटी मिल जाने पर वह अंदर के चैम्बर आसानी से बना लेती हैं। धीरे धीरे वह एक कॉलोनी का रूप ले लेती है। इस प्रकार यदि जगह उपयुक्त हुई तो समय के साथ बिल गहरा होता जाता है।