220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में : विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ
Praveen Nishee Thu, Jun 4, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम लिंगराज सिदार ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।
रक्तदान शिविर में आमजन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में ज्ञान सिंह, अविनाश पांडेय, डॉ. अतिक सोनी, ऋषभ तिवारी, आफताब, मनमोहन कुर्रे, शैलेन्द्र मिश्रा, अनुज कश्यप, राजीव, अशोक मिश्रा, भीम सिंह, रविन्द्र सिंह, सुलेमान खान, धनीराम यादव, आशु खत्री, रमेश सिंह, भास्कर निराला, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. राजेन्द्र दीवान, डॉ. अंशुमान चौधरी, रामधनी, नरेन्द्र एक्का, आनंद कुमार, लिंगराज सिदार, सुभाष, सुरेश सिंह, राहुल मिश्रा एवं निलेश कुमार सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, सिविल अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी, डॉ. स्नेहा वर्मा (पैथोलॉजी), डीपीएम शिशिर जायसवाल, बीपीएम सुलेमान सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

विज्ञापन