Advertisment

4th June 2026

BREAKING NEWS

सिल्वर बाइक में ‘हरा सोना’ भरकर चले थे तस्कर, अमलीपदर पुलिस ने रास्ते में ही बिगाड़ दिया पूरा खेल!

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ..

विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोंडवाना मरीन फॉसिल्स में पौधा रोपण

बटालियन एवं पुलिस जवानों ने किया योगाभ्यास, स्वामी परमार्थ देव ने दिया अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश

संबोधन संस्थान एवं वन मंडल मनेन्द्रगढ़ की पहल : विश्व पर्यावरण दिवस पर गोंडवाना मरीन फॉसिल्स में पौधा रोपण

Praveen Nishee Thu, Jun 4, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। संपूर्ण विश्व को पर्यावरण संरक्षण की चेतना से जोड़ने के उद्देश्य से 5 जून को घोषित विश्व पर्यावरण दिवस हमेशा से पर्यावरण चिंतकों को आंदोलित करता रहा है। छत्तीसगढ़ की 48 वर्षों से सेवारत पर्यावरण सचेतक संस्थान संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान मनेन्द्रगढ़ द्वारा इस अंचल को हरा भरा रखने का प्रयास इसमें शामिल रहा है, जिसमें नागपुर लाई में संरक्षित चंदन वन का विकास,अमरकंटक में नर्मदा के बचाव के लिए बॉक्साइट उत्खनन पर रोक, तथा वैश्विक पर्यावरण को पचाने का संदेश लेकर मनेन्द्रगढ़ से काठमांडू तक साइकिल यात्रा अभियान जैसे कार्य शामिल रहे हैं। इस वर्ष 5 जून 2026, विश्व पर्यावरण दिवस पर वन मंडल मनेन्द्रगढ़ के सहयोग से संबोधन संस्थान हसदो नदी तट पर 29 करोड़ वर्ष प्राचीन गोंडवाना मरीन फॉसिल्स के भीतर हसदो नदी ढलान पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस वृक्षारोपण में नदी के किनारे की मिट्टी के कटाव को रोकने एवं राष्ट्रीय धरोहर मरीन फासिल्स पार्क को रंगीन फूलों से भरने की योजना के तहत अमलतास एवं बोगन बेलिया के अलग-अलग रंगों के पौधे रोपे जाएंगे। इस अभियान में पर्यावरण संरक्षण की सहयोगी संस्था ग्रीन वैली मनेन्द्रगढ़ सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं एवं विद्यालयीन छात्रों और शिक्षकों की सहभागिता हमेशा से हमारी प्रेरणा बढ़ाने में सहयोगी रहे हैं।

वन मंडल मनेन्द्रगढ़ के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संवर्धन तथा हरीतिमा विस्तार के इस पौधारोपण अभियान में नगर के सभी गणमान्य नागरिकों, छात्रों, शिक्षकों, एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, सहित पर्यावरण चिंतकों को पौधारोपण कर अपनी सहभागिता दर्ज करने हेतु संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान मनेन्द्रगढ़ का खुला आमंत्रण आपको इस पुनीत कार्य में सहभागी बनाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें