Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

योग साधिका रूपा पोद्दार के द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा : ऑपरेशन सिंदूर निबंध प्रतियोगिता में ऐश्वर्या गर्ग जिले में प्रथम

Praveen Nishee Wed, Jul 9, 2025

मनेद्रगढ़। एमसीबी । भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तर्ज पर हिंदी साहित्य भारती जिला इकाई के संयोजक सतीश उपाध्याय ने ऑपरेशन सिंदूर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें प्रथम प्रतिभागी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई थी। हिंदी साहित्य भारती के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में वार्ड नंबर 10 की ऐश्वर्या गर्ग को प्रथम पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पेशे से सिविल इंजीनियर यश गर्ग की पत्नी ऐश्वर्या गर्ग राजनांदगांव में कम्युनिटी बेस्ड आई हॉस्पिटल में नेत्र सहायक अधिकारी के रूप में कार्य कर चुकी हैं। ऐश्वर्या को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वश्रेष्ठ निबंध के लिए स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र के अतिरिक्त युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ मेमन की तरफ से नगद 1000 की राशि प्रदान की जाएगी। ऐश्वर्या गर्ग को नगर की अन्य महिला संस्था भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर के विभिन्न पहलुओं का प्रमाणित आंकड़े उल्लेख करने एवं सशक्त निबंध सफल लेखन के लिए पतंजलि योग समिति की योग साधिका एवं समाजसेविका रूपा पोद्दार के द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें