Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा : मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

Praveen Nishee Thu, Jun 18, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं मेसर्स ड्रीम कलेक्शन के संचालक मनीष अग्रवाल के द्वितीय पुत्र मधुर अग्रवाल ( हर्षु ) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर नगर का नाम रोशन किया है।

मधुर अग्रवाल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए लोगों ने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

मधुर अग्रवाल की इस सफलता पर विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें