Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

: गरीब, किसान, महिला और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट: रेणुका सिंह

Admin Thu, Feb 1, 2024

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी /02 फरवरी 2024/ पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने गुरुवार को संसद में पेश हुए आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बजट को विकसित भारत का बजट बताया है। रेणुका सिंह ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है उससे मातृशक्ति को बल मिलेगा। उन्होंने कहा की वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में लखपति दीदीयों को बढ़ावा दिया गया है। सरकार ने दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ लखपति दीदीयां बनाने का का निर्णय लिया है। इससे महिलाओं के जीवन में बदलाव आएगा और लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आएगी। विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि महिला और बेटियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है। सरवाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अभियान शुरू करने की योजना बजट में शामिल हुई है। मिशन इंद्र धनुष के तहत टीकाकरण को बढ़ावा दिया है। 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त में टीका लगया जाएगा। आशा बहनों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है। इनकी तरक्की से ही देश आगे बढ़ेगा। इस बजट में इसका सम्मिश्रण देखने को मिलता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें