Advertisment

17th June 2026

BREAKING NEWS

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 94 बंदियों की हुई व्यापक जांच

नगर की होनहार छात्रा डॉ श्वेता सिंह यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित

योग भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का अमूल्य देन-उपाध्याय

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

बचपन प्ले स्कूल द्वारा “समर कैंप 2026” : बच्चों ने किया मस्ती के साथ सीखने का आनंद

Praveen Nishee Sat, May 2, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल द्वारा “समर कैंप 2026” का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 3 वर्ष से 10 वर्ष तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कैंप 22 अप्रैल से 2 मई 2026 तक आयोजित किया गया।

इस समर कैंप का मुख्य आकर्षण “टाइनी टॉट्स फन फिएस्टा” रहा, जिसमें बच्चों को खेल-खेल में नई-नई चीजें सीखने का अवसर मिला। कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कैंप में आयोजित प्रमुख गतिविधियाँ:

डांस फ्यूजन, क्रिएटिव आर्ट, स्पोकन इंग्लिश, लिटिल साइंटिस्ट, शतरंज प्रशिक्षण, स्केटिंग, एडवेंचर आउटिंग, जूनियर मास्टर शेफ, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स, मिनी थिएटर तथा लिटिल जीनियस क्लब जैसी कई रोचक गतिविधियाँ कराई गईं।

इस दौरान बच्चों ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नई कौशलों का भी विकास किया। कैंप के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र (Certificate) वितरित किए गए।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें