Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

सुरक्षित रेफरल की व्यवस्था सुनिश्चित कर : गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

Praveen Nishee Sun, Jun 14, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में एक गंभीर रूप से घायल एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को समय रहते उपचार एवं सहायता उपलब्ध कराई गई। महिला ने अपना नाम रूपा बताते हुए स्वयं को सूरजपुर क्षेत्र का निवासी बताया। वह पिछले कुछ दिनों से मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में भटकते हुए रह रही थी।

गंभीर अवस्था में मिलने पर महिला को तत्काल सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर किया। अस्पताल के डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए महिला का त्वरित उपचार किया तथा सुरक्षित रेफरल की व्यवस्था सुनिश्चित की।

महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही थाना मनेंद्रगढ़ के पीएलवी अजय विश्वकर्मा, थाना झगड़ाखांड की पीएलवी अंजनी यादव तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यकर्ता सुप्रिया तिवारी एवं पूजा रजक ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए महिला की सहायता के लिए आवश्यक पहल की। सभी के समन्वित प्रयासों से महिला को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया तथा आगे की चिकित्सा के लिए सूरजपुर भेजा गया।

स्थानीय नागरिकों ने चिकित्सकों, पुलिस विभाग एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। यह पहल जरूरतमंद और असहाय लोगों के प्रति समाज की मानवीय जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें