Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला एमसीबी एवं लायंस क्लब मनेन्द्रगढ़ : विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

Praveen Nishee Sun, Jun 14, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 14 जून को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला एमसीबी एवं लायंस क्लब मनेन्द्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. संजय कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन शैलेश जैन एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष कृष्णकांत ताम्रकार द्वारा किया गया।

शिविर में 32 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा और जीवन रक्षा के इस पुनीत अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर को सफल बनाने में मयंक गोयल, सुमित अग्रवाल, डॉ. लवलेश गुप्ता, सुंदरलाल दुग्गड़, डी.के. श्रीवास्तव, रामनरेश पटेल, नीरज अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, गौरव गुप्ता, राजकुमार पांडेय, नरोत्तम शर्मा, कौशल अरोरा, सुयश गुप्ता, संजीव ताम्रकार, अनीश गुप्ता, संस्कार अग्रवाल, राजकुमार ताम्रकार, गणेश यादव, आकाश पोद्दार, विवेक जायसवाल सहित समस्त ब्लड बैंक कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

सेंट्रल हॉस्पिटल मनेन्द्रगढ़ स्थित ब्लड बैंक की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं पूरी टीम की कार्यनिष्ठा की उपस्थित रक्तदाताओं ने सराहना की। विशेष रूप से पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला, जिसने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यों में समाज की सहभागिता मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें