Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए फिर उठी आवाज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने RBI गवर्नर को लिखा पत्र

कलेक्टर और एसपी ने शांति समिति की बैठक में कानून व्यवस्था, यातायात और नशा मुक्ति पर दिए अहम निर्देश

रोशन लाल अवस्थी के कलम से : राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए फिर उठी आवाज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने RBI गवर्नर को लिखा पत्र

Praveen Nishee Thu, Jun 11, 2026

अमलीपदर। गरियाबंद। तहसील मुख्यालय अमलीपदर में आज भी किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा नहीं होने से क्षेत्र के नागरिकों, किसानों, कर्मचारियों और व्यापारियों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लंबे समय से चली आ रही इस मांग को अब छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने प्रमुखता से उठाया है।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री विनय कुमार पाण्डेय ने अमलीपदर में राष्ट्रीयकृत बैंक की आवश्यकता बताते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी से पहल करने का आग्रह किया। इसके बाद अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संजय मल्होत्रा को पत्र भेजकर अमलीपदर में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोलने की मांग की है।

व्यापारियों का कहना है कि अमलीपदर क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा व्यावसायिक केंद्र है, जहां रोजाना लाखों रुपये का कारोबार होता है। इसके बावजूद राष्ट्रीयकृत बैंक की सुविधा नहीं होने से लोगों को खाता संचालन, ऋण, सरकारी योजनाओं और बड़े वित्तीय लेन-देन में परेशानी उठानी पड़ती है।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स की इस पहल से क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है। लोगों का मानना है कि यदि बैंक शाखा खुलती है तो न केवल व्यापार को गति मिलेगी बल्कि ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के हजारों लोगों को भी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। क्षेत्र में अब इस मांग के जल्द पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें