Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए फिर उठी आवाज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने RBI गवर्नर को लिखा पत्र

कलेक्टर और एसपी ने शांति समिति की बैठक में कानून व्यवस्था, यातायात और नशा मुक्ति पर दिए अहम निर्देश

जागृति महिला समिति का : सराहनीय सामाजिक सरोकार, जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरित

Praveen Nishee Mon, Jun 8, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एसीसीएल श्रद्धा महिला मंडल द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों से प्रेरणा लेते हुए जागृति महिला समिति (हसदेव क्षेत्र) ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लेदरी, मनेंद्रगढ़ में जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच राहत एवं उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया।

श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन तथा जागृति महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य के तहत लगभग 20 हजार रुपये मूल्य की सामग्री वितरित की गई। इनमें 12 साड़ियाँ, 30 छाते, 30 गमछे तथा 50 फूड पैकेट शामिल रहे।

समिति के इस प्रयास का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। स्थानीय लोगों ने समिति के इस मानवीय एवं जनकल्याणकारी कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जागृति महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई, सचिव रूना मित्रा सहित समिति की सदस्य श्रीमती रंजीता कुमार, श्रीमती पूनम रानी, श्रीमती रूपा दत्ता, श्रीमती सुष्मिता मिश्रा, श्रीमती माला तिवारी, श्रीमती स्मिता प्रधान, श्रीमती रिचा, श्रीमती स्नेह नामदेव एवं श्रीमती सुमन झाकर की सक्रिय सहभागिता रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें