Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 94 बंदियों की हुई व्यापक जांच

नगर की होनहार छात्रा डॉ श्वेता सिंह यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित

विश्व एड्स दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के तत्वाधान मे : चित्रकला प्रतियोगिता में दीक्षिका नायर प्रथम पुरस्कार से हुई सम्मानित

Praveen Nishee Mon, Dec 8, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विश्व एड्स दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के तत्वाधान में मनेन्द्रगढ़ जिले के शासकीय चिकित्सालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोताओं में एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा दीक्षिका नायर ने एड्स की घातक बीमारी के रोकथाम एवं जागरूकता विषय पर आकर्षक पोस्टर बनाकर प्रथम पुरस्कार पर अपना कब्ज़ा जमाया l सम्पूर्ण विश्व में 1988 के बाद से प्रति वर्ष दिसंबर की पहली तारीख क़ो विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है जिसका उदेश्य एच आई वी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाना है l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल थे तथा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी गण तथा नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे l मुख्य अतिथि के करकमलों से विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार विजेताओं क़ो प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया l दीक्षिका नायर के द्वारा प्रतियोगिता में बनाए गए पोस्टर की भूरीभूरी प्रशंसा की गई l दीक्षिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर्स, प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बधाइयाँ दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें