Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता-कृष्ण बिहारी जायसवाल

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का संकल्प: श्याम बिहारी जायसवाल

: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना के दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुई जबरदस्त झड़प, पर प्रार्थी के शिकायत पर अनेक धारा पर बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर प्रकरण की विवेचना शुरू

Admin Wed, Feb 19, 2025

खडगवां । एमसीबी । योगेश्वर सिंह पिता  लालचन्द सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम तामडांड थाना वैकुण्ठपुर जिला कोरिया (छ.ग.) के द्वारा आरोपी 1. राम सिंह, 2. राम अधार, 3. दिनेश वियार, 4. आरत, 5. शिवकुमार, 6. भजन, 7. जगत एवं उनके साथी लगभग 100 व्यक्ति सभी निवासी ग्राम कटकोना के विरुद्ध एक लिखित शिकायत दिया था कि दिनांक 16/02/2025 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2025 में मतदान केन्द्र क्रमांक 26 अतिरिक्त भवन कटकोना में सैनिक भाल चन्द के साथ पीठासीन अधिकारी मुकदेव राम भगत एवं मतदान दल के कर्मचारियों के साथ जाने और चुनाव कराने के दौरान शांति व्यवस्था ड्युटी हेत लगा था। दिनांक 17/02/2025 को शाम करीब 07.30 बजे मतदान पार्टीयों द्वारा मतगणना कर कमरे के अंदर थे, उसी समय बिजली का लाईन कट गया था, जिसको लेकर आरोपियों द्वारा मतदान कक्ष के पास आकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी वनरक्षक योगेश्वर सिंह एवं सैनिक भाल चन्द को मारपीट करते हुये मतदान केन्द्र का दरवाजा को तोडते हुये चार आरोपियों द्वारा मतदान केन्द्र कक्ष के अन्दर घुसकर मतदान पेटी को लुटने का प्रयास करने लगे, जब सुरक्षा कर्मियों द्वारा मतदान पेटी को ले जाने के लिये मना किये तो आरोपियों द्वारा दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे और जब पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी बीच बचाव करने आयी, तो पुलिस पार्टी के उपर हमला किये है। बड़ी मुश्किल से जान बचा पाये है कि प्रार्थी के लिखित शिकायत पर थाना खडगवां में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/2025 धारा 191(2), 296, 351(2), 115, 132, 324(3), 333, 62 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें