: एन सी सी कैम्प में कैडेट्स को दिया गया फर्स्ट एड का प्रशिक्षण
Admin Sat, Jun 29, 2024
बिलासपुर। 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण एवं थल सेवा चयन शिविर का आयोजन स्थानीय जेके इंजीनियरिंग कॉलेज में किया जा रहा है जिसमें कैंप कमांडेड कर्नल संजीव कुमार राय के निर्देशन में कैडेट्स को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।जिसमें थल सेवा चयन हेतु केडेट्स को फायरिंग, ओबस्टकल, टेंट पिचिंग, मैप रीडिंग, हेल्थ एंड हाइजीन इत्यादि प्रशिक्षण किया जा रहा है ।
संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान एनसीसी के विभिन्न ट्रेनिंग ड्रिल, पी टी, सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ सोशल सर्विस एवं अन्य प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं इसी तारतम्य में आज कैडेट्स को जे के इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग के स्टाफ के द्वारा फर्स्ट एड एवं हेल्थ एवं हाइजीन का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न आपात स्थितियों में कैसे प्राथमिक उपचार किया जाए के बारे में विस्तार जानकारी बताई गई। इस अवसर पर जेके कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ अनुपमा अग्निहोत्री के साथ पूजा चंद्र एवं पूजा मनहर ने कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैंप के समस्त एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा अशोक नागपुरो, डॉ रश्मि पटेल आदि के साथ-साथ सूबेदार मेजर नरेश कुमार एवं समस्त आर्मी पीआई स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजन में डॉ प्रणव तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान था।
विज्ञापन