Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 94 बंदियों की हुई व्यापक जांच

नगर की होनहार छात्रा डॉ श्वेता सिंह यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित

9 दिसम्बर को दोपहर 12:30 से 3:00 बजे तक आवाजाही रहेगी प्रभावित : वन मंडलाधिकारी कार्यालय घेराव के मद्देनजर मनेंद्रगढ़ - झगरा खांड मार्ग रहेंगा परिवर्तित

Praveen Nishee Mon, Dec 8, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिला कांग्रेस कमेटी, जिला एमसीबी द्वारा 09 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से सायं 03:00 बजे तक वन मंडलाधिकारी मनेन्द्रगढ़ कार्यालय का घेराव और फॉरेस्ट विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है। स्थानीय लोकहित, कानून व्यवस्था, शांति व्यवस्था और लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने निर्धारित समयावधि के दौरान मार्ग परिवर्तित करने के निर्देश जारी किए हैं। खेड़िया चौक से झगराखाण्ड जाने तथा झगराखाण्ड से खेड़िया चौक आने का मार्ग निर्धारित समय तक बाधित रहेगा और आवागमन को सुचारू करने के लिए अस्थायी रूप से लेदरी–खोंगापानी–घुटरी टोला–मनेन्द्रगढ़ मार्ग को चालू रखा गया है। व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को असुविधा से बचाने के उद्देश्य से लागू किया गया यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

.....….........................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें