Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ लेखक सतीश जायसवाल : आइसेक्ट के हमारे देश भर में सत्तर हज़ार से अधिक ब्रांच है जो उसकी विश्वसनीयता को बताता है-सतीश जायसवाल

Praveen Nishee Wed, Jul 9, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ लेखक सतीश जायसवाल का आगमन हुआ सर्वप्रथम सतीश जायसवाल के आगमन पर आईसेक्ट के सभागार में उपस्थित समस्त बच्चों ने तालियों से स्वागत किया तत्पश्चात् आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर के संचालक संजीव सिंह जी द्वारा पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। सतीश जायसवाल छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ लेखक हैं, जिनके पास पत्रकारिता, कला और साहित्य के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव है। पदुमलाल पुन्नालाल क्रिएटिविटी चेयर के पहले अध्यक्ष के रूप में, वे छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति विभाग से जुड़े थे। उनके द्वारा रचित कविता गृह प्रवेश छत्तीसगढ़ 10 वीं कक्षा के हिन्दी पाठयक्रम में शामिल है। आईसेक्ट के सभागार में कार्यक्रम की शुरुआत हुई कार्यक्रम की शुरुआत में वीरेंद्र श्रीवास्तव जो कि हमारे क्षेत्र के वरिष्ठ लेखक के रूप में प्रचलित हैं। उन्होंने सतीश जायसवाल के जीवन परिचय को आईसेक्ट के बच्चों के समक्ष रखा और उनके बारे में बहुत सारी बातें और कहानियां बतायी तथा वीरेंद्र श्रीवास्तव ने सतीश जायसवाल द्वारा रचित कहानी और कविताओं का भी बच्चों के सामने जिक्र किया तथा हाल ही में प्रकाशित सतीश जायसवाल की पुस्तक सूर्य का जलावतरण की जानकारी भी सभी बच्चों को दी। तत्पश्चात आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर संस्था के संचालक संजीव सिंह द्वारा सतीश जायसवाल के बारे में बच्चों को बताया गया जिसमें उन्होंने कहा कि आपको अंदाजा भी नहीं है कि आप कितने बड़े व्यक्तित्व के बीच आज बैठे हुए हैं, वह हमारे बीच है ये हमारा सौभाग्य है हमें उनसे जितना कुछ भी मिले हमें उनको ग्रहण करना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए अंततः तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सतीश जायसवाल जी मंच पर पहुंचे और आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर के बच्चों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि आपका भविष्य आपके हाथ में है आप आज पढ़ेंगे तो आगे गढ़ेगें। सतीश जायसवाल ने बच्चों को अपने जीवन यात्रा से अवगत कराया किस प्रकार वह यहां तक पहुंचे हैं उन्होंने आइसेक्ट के विश्वसनीयता के बारे में भी बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आइसेक्ट के हमारे देश भर में सत्तर हज़ार से अधिक ब्रांच है जो उसकी विश्वसनीयता को बताता है और आपका भविष्य सही हाथों में है। उन्होंने बच्चों को लगन से अपने कार्य क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने को कहा साथ ही लिखने को भी प्रेरित किया और बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित कर अपने वाणी को विराम दिया । आईसेक्ट संस्था के सभी स्टाफ और फैकल्टी मेंबर ने भी सतीश जायसवाल जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा उन्होंने शिक्षा और लेखन की क्षेत्र में अपनी जानकारी भी साझा की। अंततः कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वाति सिंह, अंजना मौर्य, खुशी साहू, पूर्णिमा, नरेंद्र कौर, क्षितिज खरे एवं उज्जवल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें