Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता-कृष्ण बिहारी जायसवाल

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प

: हाईवा चलाते थाने पहुंचे नायब तहसीलदार, अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई

Admin Fri, Jun 28, 2024

रायपुर। छग गरियाबंद देवभोग दौरे पर आए मंत्री से अवैध रेत परिवहन की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. एसडीएम हितेश पिस्दा के नेतृत्व में राजस्व अमला ने रेत से भरी हाईवा पकड़ी है. रात के अंधेरे में ओडिशा बार्डर से छत्तीसगढ़ की ओर हाईवा क्रमांक सीजी 23 एम 7913 आ रहा था. इसे नायब तहसीलदार विजय सिंह ने रोका. वाहन के रोकते ही चालक फरार हो गया. थोड़े देर में वाहन मालिक और पूर्व ठेकेदार मौके पर पहुंचे. प्रशासनिक अमला से बहस करने लगा. मौके पर तब तक एसडीएम श्री पिस्दा और तहसीलदार सुनील भोई भी पहुंच गए. ठेकेदार के बहस को देखते हुए प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी. चालक फरार था इसलिए वाहन को नायब तहसीलदार विजय सिंह चलाते हुए थाने लेकर पहुंचे. एसडीएम ने श्री पिस्दा ने जब्त वाहन की पुष्टि करते हुए आगे उचित कार्यवाही करने की बात कही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें