Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल : ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को विशेष प्रातः सभा में सम्मानित किया गया

Praveen Nishee Sat, Jul 5, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अंतर्राष्ट्रीय एस ओ एफ ओलंपियाड संघ द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाली ओलंपियाड परीक्षाओं में क्रमशः हिंदी एवं सूचना तथा प्रौद्योगिकी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को विशेष प्रातः सभा में प्राचार्य डॉक्टर बसंत कुमार तिवारी द्वारा सम्मानित किया।

डॉक्टर तिवारी ने विद्यार्थी जीवन में शिक्षकों के महत्व को लेकर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि एक विद्यार्थी के जीवन में उसके माता-पिता के पश्चात उनके गुरु ही हैं जो उन्हें खुद से ऊपर देखना चाहते हैं विद्यार्थी जीवन किसी भी व्यक्ति के जीवन की नियुक होती है यह वह समय है जब बच्चे का व्यक्तित्व आचरण और विचारधारा का निर्माण होता है इस जीवन में अनुशासन और शिक्षक दोनों अत्यंत महत्वपूर्ण है शिक्षक विद्यार्थियों को सही राह दिखाते हैं अच्छे संस्कार प्रदान करते हैं, वे असीम ज्ञान का स्रोत होते हैं जो हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं।शिक्षक स्वयं को गला कर अपने ज्ञान स्वरूप माटी से स्वस्थ समाज की नींव रखते हैं , वे अपनी निजी इच्छाओं का त्याग करते हैं, परिवार के समय का त्याग करते हैं ,भावनात्मक त्याग करते हैं। शिक्षक धैर्य और सहनशीलता का पर्याय होते हैं और कभी-कभी बच्चों के अनुशासनहीन व्यवहार को भी सहन करते हैं। इस प्रकार शिक्षक सिर्फ ज्ञान नहीं देते अभी तो अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा बच्चों की शिक्षा और संस्कारों को समर्पित कर देते हैं। प्राचार्य ने अपने व्याख्यान के पश्चात् विद्यालय के जुलाई माह के मासिक विषय 'आई रीड ए बुक' की घोषणा की। गौरतलब है कि इस माह विद्यालय के मासिक थीम के अनुसार बच्चे इस पूरे माह में किसी एक पुस्तक का पठन पूर्णतया समाप्त करेंगे और बाद में विद्यालय के पुस्तकालय में उसे पुस्तक से संबंधित मूल्यांकन समीक्षा जमा करेंगे। इस विशेष घोषणा के पश्चात दोनों ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं बर्बरीक, आइजा,नव्या अभिनव, मयंक, आद्या, आरव, अश्वनी, अरमान, शैली, रिया, व्योम, शानवी, मोहम्मद अब्दुल्लाह,स्तुति, श्यामक, नाज़ हुमैरा,अरनव, इयान,आराध्या, आरना, आफताब और समृद्धि,प्राचार्य ने सभी होनहार विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार, भविष्य में आपकी निरंतर सफलता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की हार्दिक कामना करता है। इस विशेष सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें