Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

नारी राग-रंग महोत्सव हसदेव एरिया–2026 का रंगारंग समापन, प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना,राष्ट्रीय गौरव एवं भारतीय मूल्यों के लिए नई चेतना

भवन में तेज डीजे से वार्डवासी परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

: राज्य स्तर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी गई जिसमें लगभग 2000 से अधिक मरीजों का जांच एवं सफल उपचार किया गया

Admin Fri, Oct 4, 2024

चिरमिरी।एमसीबी।आयुष्मान सेवा पखवाड़ा के तहत दिनांक 1 अक्टूबर 2024 को कलेक्टर  एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के नेतृत्व में सामुदायिक भवन पोड़ी चिरमिरी में एक दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ, यह शिविर आयोजन अब तक का सबसे सफल आयोजन रहा जिसमें राज्य स्तर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी गई जिसमें लगभग 2000 से अधिक मरीजों का जांच एवं सफल उपचार किया गया उक्त शिविर में 352 मरीज का आंख जांच कर चश्मा वितरण किया गया साथ ही साथ 500 से अधिक व्यक्तियों का बीपी शुगर का जांच सफ़लता पूर्वक किया गया, यह आयोजन विषय विशेषज्ञ के द्वारा संपन्न कराया गया इसीलिए उचित उपचार हेतु लगभग 200 से अधिक लोगों को रायपुर के सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों में निःशुल्क उपचार हेतु रेफर भी किया गया उक्त आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों को वाकिंग स्टिक वितरित किया गया एवं टीबी उपचारित मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण आहार का पैकेट  स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से  स्वास्थ्य मंत्री  को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया,उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु, स्वास्थ्य मंत्री  के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। उक्त आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी,कर्मचारीगण, मितानिन दीदियों एवं जन प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें