Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

: भाजपा द्वारा गांव चलो,घर घर चलो अभियान पर आयोजित कार्यशाला सम्पन्न, अभियान प्रभारी ने कार्यकर्ताओ को किया उत्साह का संचार

Admin Wed, Jan 31, 2024

[video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/01/VID-20240131-WA0502.mp4"][/video] मनेन्द्रगढ़।एमसीबी । भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के आह्वान पर आज भारतीय जनता पार्टी एमसीबी जिला कार्यालय "अटल कुंज" मे गांव चलो- घर- घर चलो अभियान के प्रमुख व लोक सभा के पूर्व उम्मीदवार  ज्योतिनंदन दुबे एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी द्वारा पंडित दिन दयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा भारतमाता के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का प्रारम्भ किया गया। वंही आज के कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने की इसी कड़ी में मुख्य वक्ता के तौर पर जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी ने गांव चलो ,घर -घर चलो अभियान कार्यशाला अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अवगत कराया की 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान के तहत अपेक्षित प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम, नगर संयोजक,शक्ति केंद्र प्रमुख,मंडल पदाधिकारी से विशेष रूप से बूथ समिति की बैठक,पन्ना प्रमुख की बैठक व कार्य का निर्धारण किया जाना सुनिश्चित है। साथ ही उन्होंने गांव चलो अभियान की समस्त गतिविधियों की सशक्त तैयारी पर रणनीति को साझा किया।जिस संबंध में समस्त बूथ और पन्ना प्रमुख, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों पर बिंदुवार तैयारी दुरुस्त करने बताया गया और 2024 से 2047 तक के विश्वगुरु भारत के लक्ष्य को गंभीरता पूर्वक समझाया गया। जिलाअध्यक्ष अनिल केशरवानी ने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश व ऊर्जा का संचार करते हुए बताया की जिस तरह हमने मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर जिला के दोनो विधान सभा की सीट मे रिकार्ड मत देकर कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं उसी तरह फिर से आप सभी दोनो विधान सभा ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओं की अपार मेहनत के साथ लक्ष्य के लिए संकल्पित होते हैं और गुजरे ऐतिहासिक जीत को पुनः दोहराते हुए लाखों मतों की बढ़त से कोरबा लोकसभा सीट को जीत दिलाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभियान के प्रमुख ज्योतिनंदन दुबे ने उपस्थित सभी मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान की समस्त रूपरेखा को अवगत कराते हुए बताया की आगामी 04फरवरी से 11 फरवरी तक इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं से बनी समिति के द्वारा सभी मंडल व प्रत्येक बूथ से लेकर एक - एक मतदाताओं तक केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाभान्वित लोगों को इस अभियान से जोड़कर केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त एनजीओ,महिला स्वयं सहायता समूह व एक मतदाता को जागरूक करने और ऐसे सभी वर्ग जो केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं उनके बीच केंद्र के मोदी सरकार की योजनाओं पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और मोदी की गारंटी से सीधा जोड़ने का कार्य किया जायेगा, वंही कार्यशाला में जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, कार्यक्रम के प्रभारी ज्योति नंदन दुबे, आशीष मजूमदार, अरुणोदय पाण्डेय,रामलखन सिंह, कीर्ति वासो, सरजू यादव, लखन लाल श्रीवास्तव, परमानंद यादव, राजाराम दास, भैयालालयादव,अरुण सिंग,रामलाल साहू, रमेश कुमार जायसवाल,पवन शुक्ला,मणि प्रसाद पाण्डेय, नरेश यादव, धनेश कुमार यादव, आलोक जायसवाल, विनोद गुप्ता,संतोष गुप्ता, जयंती लाल यादव,अजमुदीन अंसारी,मधुसूदन नागेशिया , अनीश यादव,पवन सिंग, अनिल सिंग,संतोष गुप्ता, सत्यनारायण विश्वकर्मा, राजेंद्र मिश्रा,रामसकल सिंह हीरालाल मौर्य , हीरालाल बैगा,भईया प्रसाद, रामनरेश यादव ,सुशील सिंग ,हिमांशु श्रीवास्तव, सुश्री कोमल पटेल , प्रतिक श्रीवास,मनोज केशरवानी,अजय विश्वकर्मा दिनेश यादव भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें