Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

नारी राग-रंग महोत्सव हसदेव एरिया–2026 का रंगारंग समापन, प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना,राष्ट्रीय गौरव एवं भारतीय मूल्यों के लिए नई चेतना

भवन में तेज डीजे से वार्डवासी परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

: बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से दशहरा का पर्व मनाया गया

Admin Tue, Oct 8, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से दशहरा का पर्व मनाया गया इस अवसर पर हमारे नन्हे- मुन्ने बच्चों ने रंग बिरंगे कपड़े पहनकर नृत्य एवं गरबा की प्रस्तुति दी। विद्यालय की शिक्षिकाऐ भी सुशोभित वस्त्र धारण किए हुए थे। जिससे प्रेरित होकर नन्हे- मुन्ने बच्चों ने भी नृत्य, गीत, ड्राइंग एवं नवरात्रि पर भाषण आदि की भी प्रस्तुति दी। रावण का वध करके जब श्री राम अयोध्या वापस आए तो उनके आने की खुशी में हम दशहरा मनाते हैं। इससे नाट्य के रूप में रूपांतरित करके कक्षा एल.के.जी के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी एवं यह संदेश दिया कि असत्य पर सत्य की विजय होती है, अर्थात हमे हमेशा सत्य की राह पर चलना चाहिए। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती साधना सिंह ने बच्चों को यह बताया कि दशहरे के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया इस पर्व को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती ज्योति ताम्रकार उपस्थित रही। विद्यालय की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर एवं बच्चों को नवरात्रि एवं दशहरा की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। श्रीमती ज्योति ताम्रकार ने बच्चों को यह संदेश दिया कि नवरात्रि में दुर्गा मां की विभिन्न नौ रूपों की पूजा की जाती है। जिससे सदैव हम सभी को खुशी, आशीर्वाद, स्वास्थ्य, धन, प्रसिद्धि, इंसानियत, भक्ति, शक्ति और ज्ञान की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के डायरेक्टर, काउंसलर, शिक्षिकाएं वैष्णवी जायसवाल, आरिका खान, शिल्पी सिन्हा, नंदिनी साहू, पुष्पा सिंह, प्रियंका सिंह, रश्मि प्रसाद, श्रीती मुखर्जी, राधा पांडे, अलीना परवीन, रुचि सेन, रेखा दोहरे, सबा परवीन, पूजा सोंधिया, राकेश पटवा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें