Advertisment

28th June 2026

BREAKING NEWS

नारी राग-रंग महोत्सव हसदेव एरिया–2026 का रंगारंग समापन, प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना,राष्ट्रीय गौरव एवं भारतीय मूल्यों के लिए नई चेतना

भवन में तेज डीजे से वार्डवासी परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

: जागरूकता अभियान अंतर्गत, साइबर अपराध के प्रति पुलिस ने किया जागरूक, साइबर अपराध के प्रति बचाव की दी गई जानकारी’

Admin Wed, Oct 9, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें  छात्रों को साइबर अपराध के प्रति पुलिस ने किया जागरूक, साइबर अपराध के बचाव की जानकारी’ दी गई । साइबर अपराधों को रोकने व साइबर क्राइम के प्रति आमजन को सजग करने के लिए मनेन्द्रगढ़ पुलिस के द्वारा शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध की जानकारी देकर उनसे बचाव के तरीके बताये गये। पुलिस अधीक्षक  चन्द्र मोहन सिंह के निर्देशन में प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संरक्षण एवं संयोजन में तथा थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़  सुनील तिवारी के मुख्य आतिथ्य में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. विश्नोई ने साइबर क्राइम की सामान्य जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में हमारे सभी कार्य ऑनलाईन माध्यम से हो रहे हैं ऐसी स्थिति में साइबर क्राइम का शिकार होना आम बात हो गई है। इस स्थिति में हमारी जागरूकता ही हमें इस तरह के क्राइम से प्रभावित होने से बचा सकती है। अगले क्रम में थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने साइबर क्राइम के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होनें अनजान लिंक को खोलने, किसी से ओ.टी.पी. शेयर करने, अपना आधार नंबर दूसरे से शेयर नही करना चाहिए। उन्होनें विशेषतः छात्र-छात्राओं को आगाह किया कि किसी भी स्थिति में अपना फोटो ऑनलाईन मंच पर प्रदर्शित न करें ताकि साइबर ठग उस फोटो का अनुचित उपयोग नही कर सके। उन्होनें साइबर क्राइम के शिकार होने की स्थिति में टोल फ्री नंबर - 1930 पर तुरंत सूचना देने के लिए कहा ताकि क्राइम के शिकार होने से बचा जा सके। इस दौरान छात्रों के द्वारा साइबर क्राइम से संबंधित विविध प्रश्नों के उत्तर भी दिया गया। आज के इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण - सुशील कुमार तिवारी, डॉ. रेनु प्रजापति, पुष्पराज सिंह, डॉ. रिंकी तिवारी, शिवकुमार एवं प्रधान आरक्षक - मुमताज खान एवं राकेश शर्मा एवं काफी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यशाला को सफल बनाने में कार्यालयीन स्टॉफ मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुनीत जाँनसन बाड़ा,  बी.एल. शुक्ला, हेमंत सिंह, साधना बुनकर, प्रदीप मलिक, सतीश सोनी आदि सभी का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें