: छेड़छाड़ मारपीट के अज्ञात आरोपी गिरफ्तार
Admin Mon, Feb 5, 2024
[video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/02/VID-20240205-WA0455.mp4"][/video]
जनकपुर।एमसीबी। पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया, डीएसपी पुलिस हेड क्वाटर श्रीमती तरसिला टोप्पो, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अलेक्सियुस टोप्पो के कुशल मार्गदर्शन में थाना जनकपुर में प्रार्थिया द्वारा किऐ गऐ छेड़छाड़ मारपीट के अज्ञात आरोपी को महज 24 घण्टे के अंदर पुलिस हिरासत में लिऐ जाने में सफलता प्राप्त की गई है। जिसका विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03/02/2024 को रात्रि करीब 9:30 बजे प्रार्थिया जो आत्मानंद स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है एफआईआर दर्ज कराई कि वह दिनांक 03/02/2024 को 7:45 बजे शाम बाजार तरफ से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अपने क्वाटर जा रही थी, तभी सूनसान रास्ते में इसी अकेली देख एक अज्ञात व्यक्ति ऊंचाई लगभग 5 फीट सामान्य कद काठी का जो काले रंग की हुडी जैकेट पहना था इसका रास्ता रोककर इसके सीने में हाथ लगा दिया मना करने पर हाथा पाई कर मारपीट करने लगा आवाज देने पर तथा हाउसिंग बोर्ड के चौकीदार को बताने पर जंगल तरफ भाग गया कि प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 33/2024 धारा 354,354 (ख), 341,323 भादवि कायम कर लगातार आरोपी के हुलिया कद काठी एवं आरोपी द्वारा पहने जैकेट के आधार पर 14, 15 लोगों से पूछताछ किऐ जाने पर संदेही सुरेन्द्र उर्फ पिन्टू आ० नन्दलल सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पुरानडीह ग्राम पंचायत सरनाडीह थाना बलरामपुर (छ०ग०) हा०मु० अस्पतालपारा जनकपुर से पूछताछ करने पर सवालों का सही जवाब नहीं देने पर आरोपी होनी के संभावना पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी जनकपुर के माध्यम से शिनाख्तगी पहचान कार्यवाही कराऐ जाने पर पीडित महिला द्वारा उक्त आरोपी की पहचान किऐ जाने पर आरोपी से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन के आधार में घटना में पहने जैकेट की जप्ती कार्यवाही प्रार्थिया गवाहान के कथन, घटना स्थल निरीक्षण आदि कार्यवाही से उक्त आरोपी द्वारा अपराध सदर का अपराध घटित करना सबूत पाऐ जाने से दिनांक 05/02/2023 के 16:00 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में न्यायालय पेश किया गया।
विज्ञापन