Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

: विवेकानन्द महाविद्यालय में अग्निवीर भर्ती हेतु कार्यशाला का आयोजन

Admin Mon, Feb 5, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन, प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संरक्षण, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जिला एमसीबी के सौजन्य तथा डॉ. नसीमा बेगम अंसारी विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र के संयोजन में भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती एवं ऑनलाईन पोर्टल में पंजीयन के संबंध में जानकारी देने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित श्रीमती अंजूम अफरोज जिला रोजगार अधिकारी जिला एमसीबी,  व्ही.के. सिंह सार्जेट भारतीय वायु सेना भोपाल एवं  एम.एस. लूको जूनियर वारेट ऑफिसर भारतीय वायु सेना, भोपाल के द्वारा सर्वप्रथम महाविद्यालय प्रांगण में स्थित स्वामी विवेकानन्द  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात समवेत कक्ष में उपस्थित प्रशिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. विश्नोई ने अपने उद्बोधन में बताया कि  विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए गये निर्देशानुसार एवं कलेक्टर  के मार्गदर्शन में सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित हो। इस दृष्टि से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर हेतु ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया भारतीय वायुसेना हेतु दिनांक 17.01.2024 से तथा भारतीय थलसेना हेतु दिनांक 08.02.2024 से प्रारंभ हो रही है। उन्होनें उपस्थित छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि आज के प्रशिक्षकों के द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु दिये गये दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें एवं अग्निवीर बनकर देश की सेवा करें एवं अपने मित्र परिचितों को भी इस अवसर से अवगत करायें। अगले क्रम में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित  व्ही. के. सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को अग्निवीर भर्ती ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया की मौलिक जानकारी दी गई तथा श्री एम.एस. लूको ने सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया को चरणवार समझाया तथा अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं से उक्त संबंध में प्रश्न भी पूछे जिसमें विद्यार्थियों में अंजली, लुकेश्वर तथा तब्बसुम के द्वारा पूछे गये प्रश्नों का सही जवाब देने पर प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। कार्यशाला को सफल बनाने में प्राध्यापकगण डॉ. रश्मि तिवारी ग्रंथपाल  शरणजीत कुजूर एवं अतिथि व्याख्याता  अवनीश गुप्ता, सुश्री अंकिता चटर्जी एवं कार्यालयीन स्टॉफ  मनीष कुमार श्रीवास्तव,  सुनीत जाँनसन बाड़ा, श्रीमती मीना त्रिपाठी, सुश्री साधना बुनकर,  सतीश सोनी उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें