: अनियमित कर्मचारियो में काफी नाराजगी देखा जा रहा है
Thu, Mar 9, 2023
अनियमित कर्मचारियों के संबंध मे क्या बोले CM बघेल
https://youtu.be/YXDdWF7n-Rsरायपुर । छत्तीसगढ़ के बजट में अनियमित कर्मचारियों के लिए कुछ घोषणा नहीं किए जाने को लेकर अनियमित कर्मचारियो में काफी नाराजगी देखा जा रहा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा कि अनियमित कर्मचारियो के बारे में अभी तक विभिन्न विभागों से संविदा कर्मी और दैनिक वेतन भोगियो के लिए समिति बनी थी। बैठके हो चुकी है। जानकारी मांगी है। अभी तक 34 विभागो की जानकारी आई है। आधी जानकारी नहीं आई है। कर्मचारी की किस कैटेगरी में भर्ती हुई। क्या पद है। जब तक पूरा डाटा नहीं आएगा। उसमे विचार कैसे किया जा सकता है। जब पूरी जानकारी आएगी तो विचार करेंगे
: 40 निर्धन बच्चों एवं बच्चियों के सहायतार्थ एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
Thu, Mar 9, 2023
मनेन्द्रगढ़ । परहित व कल्याण के लिए समर्पित, सेवा व सद्भाव से अर्पित श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के प्रेरणादाई मार्गदर्शन में, जागृति महिला समिति हसदेव क्षेत्र ने अपने अध्यक्ष श्रीमती अंजलि कंजरकर के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 8 मार्च 2023 होली के पावन अवसर पर एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत लेदरी के सार्वजनिक पूजा स्थल में स्थानीय क्षेत्र के 40 निर्धन बच्चों एवं बच्चियों के सहायतार्थ एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
सर्वप्रथम अध्यक्ष का कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर रंग गुलाल से स्वागत किया गया l
अध्यक्ष ने सार्वजनिक पूजा स्थल में आयोजित कार्यक्रम में 40 बच्चों एवं बच्चियों को को स्कूल बैग, कंपास सेट, नाश्ते के पैकेट, पानी की बोतल एवं रंग गुलाल के पैकेट भेंट किये और बच्चों को अपने हाथों से गुलाल लगाकर होली की मिठाइयां भी खिलाई, इस दौरान बच्चे बेहद प्रफुल्लित नजर आ रहे थे l
अपने संक्षिप्त संबोधन में समस्त उपस्थित बच्चों बच्चियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की I कार्यक्रम में श्रीमती कांति शर्मा, श्रीमती पुष्पा सिन्हा , श्रीमती समर्पिता मुखर्जी, श्रीमती मंजू तिर्की, डॉ रश्मि तिवारी,श्रीमती शबनम चौधरी, श्रीमती सबीना बेगम एवं अन्य महिलाएं भी उपस्थित रही ।
: भाजपा से जुड़ रहे अल्पसंख्यक समाज के लोग - अंकुर जैन
Thu, Mar 9, 2023
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकुर जैन ने माननीय कलेक्टर एमसीबी को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति की राशि विलंब होने के संबंध में ज्ञापन दिया अल्पसंख्यक समाज के लोगों के अध्ययनरत बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं आने के कारण बड़ी संख्या में लोग परेशान हो रहे हैं। अभिभावकों को बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एम.सी.बी. जिला कार्यालय में अल्पसंख्यक विभाग का कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिसके कारण अल्पसंख्यक योजना संबंधित कार्यों को लेकर आज भी लोगों को बैकुंठपुर जाना पड़ रहा है। नवंबर माह में सभी ने अपना फॉर्म भर कर जमा कर दिया था दिसंबर में जिला बैकुंठपुर से सभी को वेरीफाइड मैसेज भी आ चुका है परंतु आज दिनांक तक राशि नहीं आने से अभिभावक काफी चिंतित और परेशान है। पूर्व में अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष को भी इस संबंध पर ज्ञापन दिया गया था परंतु इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे यह पता चलता है कि कांग्रेस सरकार और उनके जनप्रतिनिधि अल्पसंख्यक समाज के लिए कितने असंवेदनशील है केंद्र द्वारा सभी राज्यों को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति की राशि दी जा चुकी है मगर राज्य सरकार के अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा है कि आज तक अभिभावकों को छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त नहीं हुई है। जिलाध्यक्ष अंकुर जैन ने जिलाधीश से निवेदन किया है कि इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेकर निराकरण करें। जिससे छात्र छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सके। ज्ञापन देने के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रिचेन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वारिश खान, मंडल उपाध्यक्ष बल्लाल अख्तर, मंडल महामंत्री इकबाल सिंह, रितेश ताम्रकार उपस्थित रहे।