: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा
Sun, Mar 5, 2023
मनेन्द्रगढ़ । प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केशवानी की अनुशंसा से अंकुर जैन भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एम.सी.बी. ने मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा किया। जिसमें जिलाध्यक्ष अंकुर जैन मनेंद्रगढ़, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल शरीफ (केल्हारी), माबुद अली (चिरिमिरी), संजय जैन (चिरिमिरी), मुस्ताक अहमद (लेदरी), जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह (पिंदे) (चिरिमिरी),
सुल्तान खान (जनकपुर), जिला मंत्री निशार अहमद (कुवारपुर), अब्दुल हाफिज (चिरिमिरी), भूपेंद्र सिंह (मनेंद्रगढ़) फारुख खान (लेदरी), गजनवी (नागपुर), कोषाध्यक्ष रेशमा खान (चिरिमिरी), सह-कोषाध्यक्ष शैलेश जैन (मनेंद्रगढ़), मीडिया प्रभारी अनिल जैन (जनकपुर), यीशै दास (मनेंद्रगढ़), सोशल मीडिया प्रभारी वाहिद खान (चिरिमिरी), नेहुल जैन (चिरिमिरी), रिचेन सिंह (मनेंद्रगढ़),
कार्यालय प्रभारी अब्दुल रशीद (मिंगू) (चिरिमिरी), सह-कार्यालय प्रभारी नीरज जैन (मनेंद्रगढ़) को नियुक्त किया
गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एम.सी.बी. जिला कार्यकारिणी सदस्य जसविंदर सिंह मनेंद्रगढ़, आशीष जैन मनेंद्रगढ़, अनीता अरोड़ा मनेंद्रगढ़, सुनील जैन मनेंद्रगढ़, इम्तियाज अली केल्हारी, सलगीत केल्हारी, रफीक प्यारे लेदरी, मोहम्मद रफीक राज लेदरी, मोहम्मद जावेद अंसारी खडगवॉ, अमजद खान हसदेव, दीपक एक्का चिरिमिरी, फिरोज खान चिरिमिरी, नगमा जैन चिरिमिरी को नियुक्त किया गया।
अल्पसंख्यक मोर्चा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य मनोहर अली मनेंद्रगढ़, विपिन जैन मनेंद्रगढ़, दीपक जैन मनेंद्रगढ़, धीरज जैन मनेंद्रगढ़, अबू बकर कुरेशी मनेंद्रगढ़, जमील साहब मनेंद्रगढ़, रितेश जैन मनेंद्रगढ़, अतर अली मनेंद्रगढ़, हाशीना प्रवीण चिरिमिरी, मोहम्मद जमीर हसदेव को नियुक्त किया गया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा स्थाई आमंत्रित सदस्य समाउद्दीन सिद्दीकी चिरिमिरी, मुनमुन जैन चिरिमिरी, बदरूजमा अंसारी चिरिमिरी, जमालुद्दीन खंडगवा, गुरुचरण सिंह कालरा मनेंद्रगढ़, मोहम्मद इरशाद अहमद हसदेव, श्रीमती जफरुल निशा मनेंद्रगढ़, आजमुद्दीन अंसारी मनेंद्रगढ़, इमरान खान चिरिमिरी, महताब अली चिरिमिरी, शेर मोहम्मद चिरिमिरी अब्दुल वाहिद हसदेव रहेंगे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ से वारिस खान, जनकपुर से जुल्फकार, कुंवरपुर से ईशा खान, केल्हारी से बिरजू, नागपुर से शमशाद अहमद, हसदेव से शेर अली, चिरमिरी से नासिर अंसारी, खंडगवॉ से रमजान खान को नियुक्त किया गया।
: ऐतिहासिक होगा छत्तीसगढ़ का बजट : विनय जायसवाल
Sat, Mar 4, 2023
मनेंद्रगढ़ । (एमसीबी) (रविन्द्र सोनी )
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की भूपेश सरकार का अंतिम बजट सत्र प्रारंभ है जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 6 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ की विधानसभा में ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया जाएगा । बजट के संबंध में मनेंद्रगढ़ विधानसभा के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल ने शनिवार को मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बात की । पत्रकारों से चर्चा करते हुए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास हेतु जिस चीज की भी मांग की गई मुख्यमंत्री के द्वारा पूरी तरह से मांग को पूरा किया गया । उन्होंने बताया कि जिले की मांग की गई तो मुख्यमंत्री के द्वारा जिले की घोषणा किया गया जो आज अस्तित्व में आ गया है । उन्होंने बताया कि बजट में मेडिकल कॉलेज जैसी बड़ी सौगात मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिल सकती है । मेडिकल कॉलेज की मांग उनके द्वारा जब मुख्यमंत्री का चिरमिरी प्रवास हुआ था उस दौरान मांग की गई थी जो मांग पूरी होने की स्थिति में पूरी तरह से संभावित है । उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन की तलाश की जा रही है उनकी इच्छा है कि ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना हो । विधायक श्री जायसवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चौतरफा विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी । भाजपा की सरकार 15 साल तक रही लेकिन एक भी काम विकास के नहीं कराए गए मनेंद्रगढ़ को ना जिला बनाया गया और ना ही विकास के कोई काम किए गए । मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा गोद लेने के बाद भी इस क्षेत्र का विकास नहीं किया गया । जब कांग्रेस की सरकार बनी तो मनेंद्रगढ़ जिला बना और विकास के द्वार खुले । विकास के कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे हैं । विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत होने वाला बजट ऐतिहासिक और जनता के अनुरूप होगा जिससे प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगाविधायक डॉ विनय जायसवाल ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सूरजपुर जिले में रेत माफिया के संबंध में जो घटना घटी भाजपाई ही भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट की और बौखलाहट में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया जो पूरी तरह से निंदनीय है । विधायक ने कहा कि 15 साल तक भाजपाइयों ने रेत माफिया, कबाड़ माफिया, कोयला माफिया का काम किया और माफिया गिरी की उनकी आदत पड़ गई है । जब आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और रेत माफियाओं कोल माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही कर रही है तो भाजपाई बौखलाहट में कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन जैसे निंदनीय कार्य कर रहे हैं । विधायक ने कहा कि भाजपाई ही रेत माफिया हैं मार खाने वाला भी भाजपाई और मारने वाला भी भाजपाई है इसमें कांग्रेस के कौन से लोग हैं जिसके लिए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया बौखलाहट में इस तरह का कार्य भाजपाई कर रहे हैं । प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जो अवैध कार्यों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करती रहेगी । पत्रकार वार्ता के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रजापति सहित अन्य उपस्थित रहे ।
: जिला एवं राज्य स्तर पर छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया
Sat, Mar 4, 2023
मनेन्द्रगढ । शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ में पाठ्येत्तर गतिविधियों, राष्ट्रीय सेवा योजना, रेडरिबन क्लब, रेडक्रॉस, विभिन्न विभागों की गतिविधियां एवं छात्रसंघ इकाई की सांस्कृतिक-खेलकूद संबंधी समस्त गतिविधियों के पुरस्कार वितरण समारोह का आयेाजन गरिमामयी रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर मुख्य अतिथि नगर की प्रथम नागरिक नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अनिल प्रजापति, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी एवं प्राचार्य डॉ. विश्नोई के द्वारा किया गया। विशेष आमंत्रित समस्त महाविद्यालय जनभागीदारी समिति सदस्यगण ओमप्रकाश विश्वकर्मा, गोपाल गुप्ता, डब्बू गुप्ता, अनिल वर्मा, भारतीय संस्कृति ज्ञान केन्द्र से श्री नागर , श्री जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में रही।
दीप प्रज्जवलन के पश्चात छात्रा नेहा मिंज, आसमां बेगम, स्वास्तिका एवं कोमल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। छात्रा फरजाना एवं साथियों ने राजगीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। अतिथियों के सम्मान में छात्राओं ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई ने स्वागत भाषण एवं महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होनें वर्षभर में आयोजित शैक्षणिक तथा पाठ्येत्तर गतिविधियों की जानकारियां के साथ महाविद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति को संक्षिप्त रूप से प्रस्तुत किया। उन्हानें बताया कि ग्रंथालय का ई-संधारण प्रगति पर है, इनफ्लिबनेट की सुविधा भी विद्यार्थियों को उपलब्ध है। छात्र-छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, क्रिकेट, व्हॉलीबाल, शतरंज, बैडमिंटन, बॉस्केटबाल, एथलेटिक्स आदि में जिला एवं राज्य स्तर पर छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया। इसी क्रम में रेडरिबन क्वीज प्रतियोगिता में छात्र अनुभव कुमार गुप्ता एवं छात्र परमेश्वर ने जोन स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर सहभागिता की। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र शिवम मिश्रा ने महाविद्यालय स्तर, जिला स्तर, संभाग संभाग स्तर पर प्रथम स्थान एवं राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरे महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। मुख्य अतिथि के आसंदी से श्रीमती प्रभा पटेल ने अपने उदबोधन में कहा कि हमारे महाविद्यालय केे छात्र-छात्राओें की उपलब्धियों पर मैं स्वयं, पूरा नगर तथा हमारे ऊर्जावान विधायक डॉ. विनय जायसवाल जी गौरवान्वित महसूस करते हैं तथा राज्य स्तर पर महाविद्यालय का नाम आने पर हम सभी को अपार हर्ष होता है। जनभागीदारी अध्यक्ष अनिल प्रजापति ने अपने उदबोधन में कहा कि हमारा महाविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होनें विशेष रूप से छात्राओं को अपने अभिभावक एवं शिक्षकों के बताये हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कृष्ण मुरारी तिवारी ने महाविद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति हेतु महाविद्यालय परिवार को बधाई दिया। उन्होनें कन्या छात्रावास के निर्माण को महाविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताई। साथ ही महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु विधायक से उनके द्वारा आग्रह किये जाने की बात कही गई। तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा लगभग 250 छात्र-छात्राओं को वार्षिक पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र एवं सील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ छात्र का सम्मान शिवम कुमार मिश्रा बी.ए. द्वितीय वर्ष एवं सर्वश्रेष्ठ छात्रा का सम्मान शालिनी विश्वकर्मा बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा को प्रदान किया गया। आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. श्रावणी चक्रवर्ती, डॉ. रश्मि तिवारी, सुशील कुमार तिवारी, डॉ. अरूणिमा दत्ता, रंजीतमणी सतनामी, डॉ. नसीमा बेगम अंसारी, श्रीमती स्मृति अग्रवाल, श्रीमती अनुपा तिग्गा, सुनील गुप्ता, कमलेश पटेल एवं अतिथि व्याख्यातागण डॉ. रेनु प्रजापति, डॉ. रामजी गर्ग, रामनिवास गुप्ता, श्रीमती नीलम द्विवेदी, पुष्पराज सिंह, नफीसा बानो एवं कार्यालयीन स्टॉफ मनीष कुमार श्रीवास्तव, पी.एल. पटेल, बी.एल. शुक्ला, सुनीत जाँनसन, रामखेलावन ,हेमन्त, साधना, भोले प्रसाद रजक, मायादेवी सिंह, प्रदीप, लड्डू गोपाल,सतीश सोनी, सोहित आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार तिवारी एवं श्रीमती अनुपा तिग्गा ने किया एवं आभार प्रदर्शन आई.क्यू.ए.सी. संयोजक डॉ. अरूणिमा दत्ता ने किया।