: पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान- तरुण रजक
Fri, Jul 12, 2024
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। एक पेड़ मां के नाम अभियान वृक्षारोपण के अंतर्गत 11 जुलाई 2024 को वन मंडल मनेंद्रगढ़ अंतर्गत वन परिक्षेत्र सहायक बिहारपुर एवं गरुडोल के द्वारा बिहारपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल एवं गरुडोल, हरितोला /माध्यमिक शाला/प्राथमिक शाला, आगनवाड़ी केंद्र में डिप्टी रेंजर तरुण रजक, गरूडोल डिप्टी रेंजर बाबूराम सिंह कमरों वन रक्षक रामायण तिवारी, व्यंकट सिंह, आशीष टोप्पो, विनोद कुजूर और वन विभाग बिहारपुर, गरुडोल की टीम के साथ सरपंच, उपसरपंच, स्कूल के शिक्षक, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जनप्रतिनिधि सह ग्रामीणजन समस्त शिक्षक ,छात्र छात्राओं के सहयोग से "एक पेड़ मां के नाम "अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्कूल के प्रधान पाठक और शिक्षकों द्वारा वनों और वृक्षों के हमारे जीवन में महत्ता पर प्रकाश डाला गया साथ ही छात्र–छात्राओं को चाकलेट वितरित कर छात्रों को पेड़ पौधों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी भी दी गई। स्कूल के बच्चो से संकल्प दिलवाया गया की पेड़ लगाने के बाद इसकी देखभाल जरूर करे।
: भालू के हमले से बुजुर्ग भारत सिंह आत्मज लाल सिंह उम्र 69 वर्ष हुआ घायल
Fri, Jul 12, 2024
मनेंद्रगढ़।एमसीबी।भालू के हमले से बुजुर्ग भारत सिंह आत्मज लाल सिंह उम्र 69 वर्ष हुआ घायल । घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया । भारत सिंह सुबह खेत देखने गया था। आते समय दो भालुओ ने किया हमला । मनेंद्रगढ़ वन परिक्षेत्र के चनवारीडॉड़ का मामला है यहाँ के भूतपर्व सरपंच श्रीराम सिंह ने बताया कि यहां भालू का आतंक हमेशा ही रहता है ग्रमीणों को जंगल झाड़ी में जाना पड़ता है यहाँ भालू के द्वारा हमला कर दिया जाता है इस पर प्रशासन के सज्ञान में लेकर एक वृहद योजना बनानी चाहिए जिससे ग्रामीण सुरक्षित रह सके । 108 के द्वारा तत्काल हॉस्पिटल लाया गया । वन विभाग का अमला जानकारी मिलने पर पहुचा हॉस्पिटल ।
: छत्तीसगढ़ के मितानिनों को विष्णुदेव सरकार का तोहफा
Fri, Jul 12, 2024
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान किए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए सीधे उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तर से मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान पारदर्शी प्रशासन की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और कदम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में प्रोत्साहन राशि के सीधे बैंक खाते में अंतरण का यह कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे से रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। उप मुख्यमंत्री अरूण साव तथा विजय शर्मा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब और इंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित होंगे।