Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: दी एसोसिएशन ऑफ वी क्लब आफ इंडिया का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न श्वेता पोद्दार को अध्यक्ष, प्रतिभा अग्रवाल को सचिव एवं निधि अग्रवाल को मिली कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Admin Fri, Jul 12, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। दी एसोसिएशन ऑफ वी क्लब आफ इंडिया का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न श्वेता पोद्दार को अध्यक्ष, प्रतिभा अग्रवाल को सचिव एवं निधि अग्रवाल को मिली कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी  दी गई.नव विहान नव सोपान दी एसोसिएशन ऑफ वी क्लब आफ इंडिया के अन्तर्गत वी क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने बेहद खुशनुमा माहौल में नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण का आयोजन किया. इस अवसर पर शपथ अधिकारी के रूप में डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंस अनीता फरमानिया, एरिया वन की एरिया ऑफिसर वी पम्मी अरोरा, नपाध्यक्ष वी प्रभा पटेल के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में इंद्रा सेंगर उपस्थित थीं. कार्यक्रम का शुभारम्भ क्लब के ध्वज वंदना के साथ हुआ. भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ पौधा एवं श्रीफल देकर किया गया। मुस्कान खुशियों की पहचान के साथ शपथ अधिकारी अनीता फरमानिया ने नवीन के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई. नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्वेता पोद्दार,सचिव प्रतिभा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निधि अग्रवाल उपाध्यक्ष-रजनी अग्रवाल,बबीता अग्रवाल,इंदु सैनी,सह सचिव-रूपा पोद्दार, बेबी मखीजा,सह कोषाध्यक्ष-अरुणा अग्रवाल,मधु गायकवाड, टेमर प्रीति अग्रवाल,कमलेश अरोरा ट्विस्टर-वर्षा,दविंदर व टेल ट्विस्टर के रूप में नीलम को शपथ अधिकारी ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई। नई टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि, सेवा के भाव को सर्वोपरि रखिएगा। अधिकारी नहीं सेवक बनकर कार्य कीजिएगा तो कोई वजह नही होगी कि आप सफल न हो। नव नियुक्त अध्यक्ष वी श्वेता पोद्दार ने स्वागत भाषण देते हुए सभी का स्वागत किया तथा अपने सभी साथियों का नई टीम का हौसला बढ़ाते हुए अहंकार से दूर रहकर विनम्रता का दामन थामे रहने की बात कही। नव नियुक्त सचिव वी प्रतिभा अग्रवाल ने कहा कि, यदि हम किसी एक व्यक्ति की भी मदद या सेवा करते हैं तो प्रकृति भी हमारे साथ होती है। मानव सेवा ही माधव सेवा है। एरिया वन की एरिया आफिसर वी पम्मी अरोरा ने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए नई टीम को बधाई दी।नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने डि. से मिले निर्देशों का पालन करने हेतु विश्वास दिलाते हुए डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट सार्थक को सार्थक करने की बात कही।इस अवसर पर मंजू,अंजलि,मंजू,मीनू,वीरांगना,श्रीवास्तव,मीना,मीनू, काजल,कविता,शीला,सुषमा,रूपा पोद्दार,नशीमा,कमलेश अरोरा ,बेबी,संध्या,माधुरी,निधि,दविंदर ,कविता सेठी, प्रीति, मीना,मधु ,गायकवाड,सविता,इंदु सैनी,वर्षा,हेमा नीलम प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें