Advertisment

17th June 2026

BREAKING NEWS

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 94 बंदियों की हुई व्यापक जांच

नगर की होनहार छात्रा डॉ श्वेता सिंह यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित

योग भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का अमूल्य देन-उपाध्याय

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

: खाटू श्याम मंदिर में होगा भव्य आयोजन

  https://youtu.be/033bFhvBOIs एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में बने श्याम बाबा के मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है जहाँ मंदिर को भव्यता देने के लिये दिल्ली, उड़ीसा व बिलासपुर से आये कारीगरों के द्वारा कार्य किया गया है जिसको लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया मनेंद्रगढ़ में काली बाड़ी के पास बन रहे भव्य श्याम बाबा के मंदिर का कार्य अंतिम चरण में है वही श्याम मित्र मंडल के द्वारा श्याम बाबा मंदिर में एक प्रेस वार्ता करके बताया गया कि चार दिन तक मंदिर में भव्य आयोजन किया जायेगा जिसको लेकर के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 29 अप्रैल से किया जायेगा जिसमे पहले श्री राम मंदिर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा जो विभिन्न चौक चौराहों से होकर निकलेगी इस अवसर पर श्याम मंदिर परिसर में पूजा अर्चना व सुंदरकांड पाठ का आयोजन व 1 मई को श्याम ज्योति पाठ एवं मंगल पथ का आयोजन श्याम मंदिर इसके बाद 2 मई को पूजा अर्चना के बाद दोपहर तीन बजे से राजस्थान भवन से निशान यात्रा का आयोजन जो श्याम मंदिर में समापन किया जायेगा वही अंतिम दिन तीन मई को श्याम मंदिर में खाटू श्याम ,रानी सती दादी एवं सालासर बालाजी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी । श्याम मित्र मंडली के द्वारा खाटू श्याम जाकर ज्योत लेने के लिये 25 अप्रैल तक रवाना होंगे जिसके बाद मंदिर में भव्य तैयारियां की जा रही है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें