Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए फिर उठी आवाज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने RBI गवर्नर को लिखा पत्र

कत्थक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान : 5 वर्षीय शानवी वस्त्रकार ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाई प्रतिभा

Praveen Nishee Sat, May 2, 2026

जबलपुर/बिलासपुर। “मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।” इस कथन को बिलासपुर के मोपका क्षेत्र की नन्हीं प्रतिभा शानवी वस्त्रकार ने साकार कर दिखाया है। मात्र 5 वर्ष की आयु में शानवी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जबलपुर में आयोजित रेवा महोत्सव के अंतर्गत आदिदेव कला संस्थान द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तर की संगीत, नृत्य एवं वाद्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जहां प्रतिस्पर्धा का स्तर अत्यंत ऊँचा रहा।

इसी प्रतियोगिता के कत्थक नृत्य (शिशु वर्ग) में शानवी वस्त्रकार ने एकल प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति में भाव-भंगिमा, तालमेल, लय और मंच पर आत्मविश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इतनी कम उम्र में उनकी नृत्य की शुद्धता और अभिव्यक्ति ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि निर्णायक मंडल को भी प्रभावित किया। परिणामस्वरूप उन्हें प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं निदेशक अखिलेश पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और भारतीय शास्त्रीय कला को बढ़ावा देना है। उन्होंने शानवी की प्रस्तुति को अत्यंत प्रभावशाली बताया।

प्राचार्या वर्षा चौहान ने भी शानवी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और अनुशासन उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

वहीं निर्णायक मंडल के सदस्य पियूष मोटघरे और अंकिता गिनारा झा ने शानवी की नृत्य शैली, भाव-प्रदर्शन और मंच पर पकड़ को उत्कृष्ट बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस उपलब्धि पर आदिदेव कला संस्थान परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। शानवी की इस सफलता से उनके परिजनों एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी इस नन्हीं प्रतिभा की उपलब्धि को गर्व का विषय बताया है।

कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल कर शानवी वस्त्रकार ने यह साबित कर दिया है कि सच्ची लगन और निरंतर मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें