Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: रक्तदान शिविर रेडक्रॉस सोसायटी के तहत् 8 लोगों किया रक्तदान

Admin Thu, Dec 19, 2024

        मनेंद्रगढ। एमसीबी। राज्य से प्राप्त निर्देशानुसार 9 दिसंबर से 20 दिसंबर को जिले में एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड वार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। जिसके तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में दिनांक 19 दिसंबर को विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.सौभाग्य शरण सिंह के अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ में स्वास्थ्य शिविर के साथ रक्तदान शिविर रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कुल 08 लोगों ने रक्तदान कर महादान दिया, रक्तदान शिविर के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेद्रगढ़ में नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से चिन्हांकित गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को विषय विशेषज्ञ के माध्यम से जांच एवं उपचार किया गया। जिसमें लगभग 107 लोग लाभान्वित हुए यह शिविर 20 दिसंबर को विकासखंड खड़गवां एवं विकासखंड जनकपुर में आयोजित किया जाना है। उक्त शिविर में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र सोनी, जिला नोडल अधिकारी, एन.सी.डी. कार्यक्रम राकेश वर्मा रेडक्रॉस सोसायटी के नोडल सौमेंद्र मंडल, विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं बीईटीओ तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें