Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में हुआ नि:शुल्क जांच परामर्श शिविर का आयोजन

Admin Sat, Sep 16, 2023

मनेन्द्रगढ़/16 सितम्बर 2023/ कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य इकाई एवं रामकृष्ण केयर अस्पताल के सहयोग से 16 सितंबर 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेद्रगढ़ में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के सुप्रसिद्ध डॉक्टर द्वारा  नि:शुल्क स्वास्थ जांच किया गया, नि:शुल्क ब्लड शुगर जांच आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

श्री राम कृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान द्वारा आयोजित इस कैंप में डॉ. संदीप पाण्डेय गैस्ट्रोलॉजिस्ट, डॉ.विक्रम शर्मा जनरल सर्जन, डॉ. रवि जायसवाल मेडिकल ऑंकोलॉजी (कैंसर) द्वारा कैंप में आए समस्त मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया। इस कैंप में कुल मरीजों की संख्या ओपीडी लगभग 150 थी तथा ज्यादातर मरीज गैस्ट्रोलॉजिस्ट (पेट से संबंधित) से थे। सर्जरी क्षेत्र से 30 मैरिज एवं कैंसर विभाग से लगभग 20 मरीजों का परीक्षण किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें