Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

प्रबल स्त्री फाउंडेशन द्वारा : एक पेड़ "भाई-बहन" के नाम से कार्यक्रम शुरू किया है

Praveen Nishee Fri, Aug 8, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। धरती पर हमारे भाईयों, रिश्तेदारों के अलावा कोई हमारा शुभकर्ता है तो वृक्ष ही हैं इसलिए हमने एक पेड़ "भाई-बहन" के नाम से कार्यक्रम शुरू किया है क्योंकि पेड़ भाई की तरह प्रकृति की गर्मी, बारिश से हमारी रक्षा करते हैं हमारे सुख-दुख में शामिल होते हैं।

नेत्रहीन विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में प्रबल स्त्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित "एक पेड़ भाई-बहन के नाम" में वृक्षारोपण कर पेड़ों को राखी बांधते हुए संस्था अध्यक्ष डॉ रश्मि सोनकर ने कहा कि पेड़ धरती के लिए बहुत ही आवश्यक हैं क्योंकि यही पेड़ हमें गर्मी, बारिश से बचाते हैं तो मीठे फल, लकड़ी भी देते हैं और यही पेड़ बरसात में बादलों को आकर्षित करते हैं तो दूसरी ओर बारिश से मिट्टी के कटाव को रोकते हैं।

इसी तारतम्य में डॉ सोनकर ने नेत्रहीन विद्यालय के छात्रों को भी राखी बांधी ताकि रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी कलाई सूनी न रहे साथ ही यह भी कहा कि ये बच्चे हमारे नगर में रहते इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम इनके हर सुख-दुख में शामिल हों और जो भी इनके लिए कर सकें वह करें ।

प्रबल स्त्री फाउंडेशन और उनकी पूरी टीम शुरुआत से ही शहर में धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम सामूहिक रूप से आयोजित करती है, इस संस्था का उद्देश्य एकमात्र है जितना हो सके जिन त्योहारों को हम सामूहिक रूप से मना सकते हैं उन सभी को हम एक साथ मिलकर बनाएं, सामूहिक रूप से त्योहार को मानने से आपसी सामंजस्यता, परस्पर भाईचारा, संवाद और एकता के सूत्र में बांधने का अवसर मिलता है, रक्षाबंधन का पावन त्यौहार को नेत्रहीन विद्यालय में आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ पत्रकार संघ के संरक्षक सतीश गुप्ता,संघ के पूर्व अध्यक्ष शराफत अंसारी,योग समिति के सतीश उपाध्याय, एसके निगम, वनवासी कल्याण आश्रम की महेश्वरी सिंह,जे.के.सिंह, डॉ तेजकांत सोनकर, मृत्युन्जय सोनी,गौरव मिश्रा, प्रवीण यादव, अशोक खटीक, स्वाति मिश्रा,अलका विश्वकर्मा, कुसुम जायसवाल, नीलम सोनी, राकेश गुप्ता अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें