Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

राजस्व कार्यालय भरतपुर जनदर्शन में 23 आवेदन प्राप्त हुए : अपर कलेक्टर विनायक शर्मा ने संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Praveen Nishee Wed, Aug 6, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में अपर कलेक्टर विनायक शर्मा ने 5 अगस्त 2025 को भरतपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीण जन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे अपर कलेक्टर के समक्ष रखा। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज की जनदर्शन में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदक बाबूलाल निवासी सिंगरौली बाबू द्वारा तहासील कार्यालय में पेशी फाईल नहीं निकालने के संबंध में, कलावती निवासी पतवाही पीएम जनमन निर्माण कार्य हेतु रेत की अनुमति प्रदान करने के संबंध में, शंकर लाल निवासी कोटाडोल काबिज भूमि को जंगल विभाग द्वारा वन भूमि बताये जाने के संबंध में, जयमंती वर्मा निवासी भरतपुर भूमि बटवारा नहीं किये जाने के संबंध में, समस्त पालकगण निवासी डोम्हरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोम्हरा के प्रभारी प्राचार्य द्वारा कोरोना 2020-21 में शुल्क लिये जाने के संबंध में, अनिल कुमार निवासी जनकपुर तहसील कार्यालय भरतपुर में दर्ज प्रकरण न मिलने के संबंध में, भैयालाल चौधरी निवासी जनकपुर मृत जानवरों को ग्राम से बाहर फेकने का भूगतान न मिलने के संबंध में, प्रवीण तिवारी निवासी देवगढ़ शौचालय निर्माण का भुगतान कराये जाने के संबंध में अपना आवेदन लेकर उपस्थित हुए थे। इसी प्रकार जमीन नामांतरण, बटंवारा, फौती, आय, जाति, निवास, पेंशन और राशन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये थे।

अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें