Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

: लोक सेवा केंद्र की 2 दुकानों को प्रशासन ने किया सील निर्धारित राशि से अधिक वसूली की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Admin Tue, Sep 12, 2023

जनकपुर। एमसीबी।  जनकपुर के 2 लोक सेवा केंद्र संचालक के दुकानों को तहसीलदार भरतपुर मनहरण राठिया द्वारा सील कर दिया गया है। जनकपुर लोक सेवा केंद्र संचालक अश्विनी शुक्ला व विपिन सिंह द्वारा शासन द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट से 10 से 15 गुना ज्यादा पैसा लिया जा रहा था। वहीं एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षरयुक्त मतदाता परिचय पत्र जारी कर 15-15 सौ रूपए की वसूली की जा रही थी, जबकि शासन द्वारा नि:शुल्क वोटर आईडी वितरण किया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी। शिकायत पर प्रशासन हरकत में आया और सीलिंग की कार्रवाई की गई। दुकान सील करने की कार्रवाई के दौरान कोटाडोल तहसीलदार यादवेंद्र कैवत्र्य, हलका पटवारी जनकपुर सत्येंद्र वर्मा एवं आशीष मिंज मौके पर उपस्थित रहे। तहसीलदार ने कहा कि दोनों आरोपियों के विरूद्ध जनकपुर थाने में एफआईआर दर्ज करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें