: आचार संहिता लगने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने की बड़ी कार्रवाई,कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटाया
Admin Thu, Oct 12, 2023
रायपुर. आचार संहिता लगने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने बुधवार को दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है।
इनमें बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारन सिन्हा, दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा और कोरबा एसपी उदय किरण के नाम शामिल हैं. इनके अलावा दो एडिशनल एसपी पर भी आयोग की गाज गिरी है. चुनाव आयोग ने दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव और बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.
आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेना लिखा है। हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक नाम पर टिक लगाकर कलेक्टर, एसपी की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन