Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: अग्रवाल महिला मंडल ने किया सावन मेंले का सफल आयोजन

Admin Fri, Aug 9, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। सावन उत्सव का महीना होता है। महिलाएं एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटती हैं। अग्रवाल महिला मंडल ने सावन मेले का आयोजन समाज की धर्मशाला में किया। सावन मेला लगाने का मुख्य उद्देश्य समाज की उद्यमी महिलाओं को प्रोत्साहित करना है।उक्त बातें अग्रसेन भवन में अग्रसेन महिला मंडल द्वारा आयोजित सावन मेला के अवसर पर अग्रसेन महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने कही. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल एवं लायंस क्लब की ला. सोनिया कालरा मौजूद थीं, जिनके द्वारा रिबन काटकर सावन मेले का शुभारंभ किया गया.सावन मेले में तरह-तरह के सामान की दुकानें एवं खाने-पीने के स्टाल लगाए गए.मनेंद्रगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र से भी लोगों ने आकर खरीदारी की और सावन मेले का लुफ्त उठाया.बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ सावन मेले का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस मौके पर लकी ड्रा के माध्यम से लोगों को उपहार भी दिए गए. कार्यक्रम में सम्मिलित प्रभारी अग्रसेन महिला मंडल, भवन समिति के पदाधिकारी गण प्रभारी एवं नवयुवक मंडल के साथ प्रीति अग्रवाल अध्यक्ष अग्रसेन महिला मंडल,प्रभारी चंदा अग्रवाल,ज्योति अग्रवाल रजनी अग्रवाल,रागिनी अग्रवाल,पदाधिकारी उर्मिला अग्रवाल,निधि अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल,राशि अग्रवाल,नीतू अग्रवाल, सरिता अग्रवाल व कार्यकारिणी से सीमा अग्रवाल, सवी अग्रवाल, शिखा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें