Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

80 किलोमीटर साइकिलिंग कर 'फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट" का मैसेज : वायु स्वसन तंत्र के लिए लाभदायक होती है तथा हरित क्षेत्र में समय बिताने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है-सतीश

Praveen Nishee Mon, Oct 6, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सतीश कुमार द्विवेदी, संदीप बरनवाल, रजत शर्मा के द्वारा 80 किलोमीटर साइकिलिंग कर 'फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट" का मैसेज दिया गया, साइकिलिंग मनेन्द्रगढ़ से मरवाही, वापसी में कांशाबेल, कोड़ा , भौता , लेदरी,झगराखांड होकर की गई,

साइकिलिंग के दौरान सतीश द्विवेदी के द्वारा वीडियो जारी कर बताया कि स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे के बगल में प्लांटेशन जरूरी है, प्लांटेशन थ्री लेयर में हो, पेड़ों की संख्या को बढ़ाया जाना अत्यंत जरूरी है, गर्मी के दिनों में रोड(सड़क) के तपने से राहगीरों को परेशानी होती है क्योंकि हर व्यक्ति तो AC में नहीं चल सकता है, इससे तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है, सतीश द्विवेदी के द्वारा अपनी वीडियो में हर शहर के दो तरफ ऑक्सीजोन डेवलप करने पर भी जोर दिया गया , उनके द्वारा बताया गया कि ऑक्सीजोन एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है और वायु प्रदूषण कम होता है, यह आमतौर पर ऐसा क्षेत्र जहां पेड़ पौधे ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं ऑक्सीजन से वायु गुणवत्ता में सुधार होता है ऑक्सीजन में ऑक्सीजन की अधिकता वायु गुणवत्ता में सुधार करते हैं ऑक्सीजन वायु स्वसन तंत्र के लिए लाभदायक होती है तथा हरित क्षेत्र में समय बिताने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है,

विज्ञापन

जरूरी खबरें