Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न पदाधिकारियों से हुए रुबरु हुऐ - अखिलेश सोनी

Admin Tue, May 30, 2023

मनेन्द्रगढ़ । एम सी बी। भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ व हसदैव मंडल की बैठक झगड़ाखांड रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मण्डल स्तर की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष तथा प्रवास प्रभारी अखिलेश सोनी  उपस्थित रहे उन्होंने कहा चुनावी बेला नजदीक है। इसलिए सभी पदाधिकारी संगठनात्मक कार्यों में रात दिन जुट जाए। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर मंडल के सभी पदाधिकारी द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं से मंडलवार मंडल अध्यक्षो सहित अन्य मोर्चा से प्रत्यक्ष रूप से रुबरु हुए और कहा की कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है और सरकार कार्यकर्ता के बलबूते पर बनती और गिरती है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को लेकर ही अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सकती है। पदाधिकारियो को जमीनी स्तर पर जनसेवा तथा जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं करें खा केंद्र सरकार की नीतियों को जनता के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की गई ताकि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी रणनीति भी तय की गई। उन्होंने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से हर बूथ पर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क शुरू करें। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेबी पावले, पूर्व केबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े  पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, जनार्दन साहू, गोमती दुवेदी, जमुना पाण्डेय,मुकेश जायसवाल, धर्मेंद पटवा ,प्रतिमा पटवा, पुर्व् महापौर डमरु बेहरा , जिला महामंत्री रामलखन सिंह , वीरेंद्र सिंह राणा विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा, मनेन्द्रगढ़ मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल व हसदैव मंडल के मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता सहित दोनो मंडल के महामंत्रीगण मृत्युंजय मुखर्जी, महेंद्रपाल, विवेक अग्रवाल एवं सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष , महामंत्री, व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सोशल मीडिया की डाक्टर रश्मि सोनकर, मनोज केशरवानी, चन्दन गुप्ता, आईटी सेल के अजय विश्वकर्मा,प्रतिक श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा ,मीडिया से संजय गुप्ता, धानु खाटे, मनीष झरिया सहित शक्ति केंद्र के प्रभारी, बूथ केंद्रों के अध्यक्ष एवं सचिव एवं भा ज पा के सभी गणमान्य जेष्ठ व श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें