: अखिलेश सोनी विधानसभा स्तरीय बैठक मे होंगे शामिल, पार्टी के कार्यकर्ताओ से होंगे रूबरू
Admin Wed, Apr 19, 2023
मनेन्द्रगढ़ ।एम सी बी। भारतीय जनता पार्टी जिला मनेंद्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर की मनेंद्रगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक हल्दी बाड़ी स्थित मातृ छाया पैलेस हल्दी बाड़ी में दिनांक 19 अप्रेल को समय -01 बजे से होना है जिसमे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व मनेन्द्रगढ़ विधान सभा के प्रभारी अखिलेश सोनी का मार्गदर्शन मे विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न होना है जिसमे शक्तिकेंद्र प्रभारी, शक्तिकेंद्र संयोजक एवं सह संयोजक, विधानसभा क्षेत्र में निवासरत, पूर्व सांसद एवं विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा , मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोर्चा, जिला पदाधिकारी भाजपा, मंडल के प्रभारी, जिला मोर्चा के प्रभारी, जिला मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री, मंडल के अध्यक्ष- महामंत्री एवं पदाधिकारी, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य,अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा पार्षद ,नगर पंचायत के जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति रहेगें, उक्ताशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी।
विज्ञापन