: सत्तासीन कांग्रेस के कुशासन से समस्त जन त्रस्त हैं, हमें एकजुटता के साथ पार्टी का काम करना है और इस फरेबी सरकार को उखाड़ फेकना है- ललन प्रताप सिंह
Admin Sat, Sep 16, 2023
अंबिकापुर।सरगुजा । अम्बिकापुर विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन 15 सितम्बर को अम्बिकापुर में भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह अध्यक्षता एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में किया गया।
जनपद पारा रोड सुशीलम मंडपम शादी घर के आगे विधान सभा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ललन प्रताप सिंह ने कहा कि हम सब भाजपा परिवार से हैं, और परिवार हमारा संगठित है, सत्तासीन कांग्रेस के कुशासन से समस्त जन त्रस्त हैं, हमें एकजुटता के साथ पार्टी का काम करना है और इस फरेबी सरकार को उखाड़ फेकना है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल सिंह मेजर ने कहा कि ये 5 साल में कांग्रेसी सरकार को सबने देखा है, और अब जनता इस सरकार से निजात पाने की मन बना चुकी है। अंबिकापुर के विधायक और मंत्री होते हुए भी क्षेत्र के लिए टी एस सिंहदेव ने कुछ भी नहीं किया, केवल व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को पूरा करने में लगे रहे।
उद्घाटन कार्यक्रम को कमलभान सिंह और अखिलेश सोनी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, राजकुमार बंसल, आलोक दुबे, मधु चौदह, विकास पांडे , मधुसुदन शुक्ला, अभिषेक शर्मा , रूपेश दुबे, सर्वेश तिवारी, राजेश अग्रवाल मनोज गुप्ता, हरमिंदर टिन्नी, राजेंद्र जयसवाल, विश्वविजय तोमर, वीरेंद्र बघेल , अजय कुमार सिंह, उमेश अग्रवाल, रिंकू वर्मा, विद्यानंद मिश्रा, संतोष द्विवेदी, संजय सोनी, अंशुल श्रीवास्तव, निर्मल पांडे, रविन्द्र तिवारी, कमलेश तिवारी, निलेश सिंह, राजेश सिंह, दीपक गर्ग, प्रयाग साहू, महेशलाल जयसवाल, रेशमी जयसवाल, प्रियंका चौबे, पूनम सिंह, रजनी बिंद, सरिता जायसवाल, इंदु नेताम, नीलम राजवाड़े, पूजा सोनी, शरद सिन्हा, एसपी सिंहा, सतीश शर्मा, मयंक जयसवाल, मनोज सोनी, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, वीर सोनी, श्रीधर केशरी, मंटू शुक्ला, राम सिंहदेओ, अभिमन्यु श्रीवास्तव, शुभम एवं अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन