: एमसीबी जिले में किसान के खेत में मिली प्राचीन मूर्ति
Admin Sun, Aug 4, 2024
मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। नोडल अधिकारी, पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग डॉ. विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के खड़गवा विकासखंड के ग्राम धवलपुर में पिछले दिनों किसान इंद्रपाल मरकाम अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था इसी दौरान उसे एक हिंदू देवी देवता की प्राचीन मूर्ति प्राप्त हुई जो पुरातत्व के लिए उपयोगी हो सकती है मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले के जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ से लगभग 30 किलोमीटर दूर लेदरी, छिपछिपी होकर धवलपुर पहुंचा जाता है कहा जाता है कि यहां कोरिया रियासत के राजा धौरेल शाह की एक पुराना किला था जो लगभग 16वीं सदी में कोरिया रियासत में राज किया करते थे इस महल के भग्नावेश आज भी जीणशीण॔ अवस्था में इस स्थल में पड़े हुए हैं इन भग्नाशेष व स्तंभों को देखकर ऐसा लगता है कि प्राचीन काल में इस घने वनांचल क्षेत्र में पत्थरों से किस प्रकार गढ़ी व किला बनाया गया होगा इन पत्थरों में जो चित्र उकेरे गए हैं वह हमारे प्राचीन स्थापत्य कला के साथ मूर्ति कला की उत्कृष्टता को भी दर्शाते हैं इस किला के पास धौरेल राजा का कुआं भी स्थित है इसमें स्थानीय लोगों द्वारा कहा जाता है कि वर्ष भर पानी रहता है
स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि धवलपुर में एक हिंदू देवी देवता की मूर्ति प्राप्त हुई है फोटो देखकर स्पष्ट है कि यह उमामहेश्वर की प्रतिमा है यह 11वीं व 12वीं सदी की हो सकती है कलेक्टर के संज्ञान में लाया गया है इसे जल्द अवलोकन कर अस्थाई जिला संग्रहालय में सुरक्षित रखवा लिया जाएगा वर्तमान में उपसरपंच भागवत कमरो इसका देखरेख कर रहे हैं ।
विज्ञापन