Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

आज कलेक्टर जनदर्शन में 18 आवेदन हुए प्राप्त : कलेक्टर जनदर्शन में समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे रहे आम नागरिक दिए आवेदन

Praveen Nishee Tue, Jul 29, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी.बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए।

आज के जनदर्शन में आवेदक दीपक चौहथा निवासी खोंगापानी स्वच्छता को लेकर लापरवाही के संबंध में, तारा देवी निवासी नागपुर सामुदायिक शौचालय निर्माण के संबंध में, डोमरू रेडडी निवासी चिरमिरी आधार में पता सुधार करवाये जाने के संबंध में, गोपाल नारायण सिंह निवासी कोरिया सिवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट को पूर्ण किये बिना प्रारंभ कर दिये जाने पर सार्थक कार्यवाही किए जाने के संबंध में, ज्योत्सना प्रसाद निवासी चिरमिरी आवेदिका की पदस्थापना को एकलव्य विद्यालय पोड़ीडीह में किये जाने के संबंध में, अमित प्रजापति निवासी मनेन्द्रगढ़ छात्रावास अधीक्षक अशोक रौतिया को बर्खास्त एवं बच्चो को किशोर न्याय अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही एवं घटना की जांच के संबंध में, शासकीय भूमि कार्तिक पूर्णिमा मेला की भूमि पर अवैध कब्जा किये जाने को हटाये जाने के संबंध में, जिला कलेक्टर कार्यालय एनएच 43 चैनपुर के आस-पास स्थल चयन कर भवन निर्माण कराये जाने के संबंध में, अशोक कुमार जैन निवासी मनेन्द्रगढ़ खाद्यय अधिकारी द्वारा जब्त किए गए चावल को वापस दिलाये जाने के संबंध में, प्रधान पाठक निवासी मौहारपारा अतिक्रमण हटाये जाने के संबंध में, कन्हैयालाल निवासी कछौड़ नक्शा सुधार करने के संबंध में, मनीष सिंह निवासी मनेन्द्रगढ़ खोंगापानी से मनेन्द्रगढ़ कॉलेज रूट पर बस संचालन हेतु छात्र-छात्राओं को हो रही असुविधा के संबंध में, कमलेश्वर निवासी चिरमिरी चिरमिरी तहसील अंतर्गत नियुक्ति आदेश के क्रियान्वयन हेतु निवेदन तथा व्यक्तिगत रूप से भेंट करने के संबंध में, समस्त प्रार्थीगण निवासी मनेन्द्रगढ़ ई.डब्लू.एस पात्रता धारक व्यक्तियों को नगर मनेन्द्रगढ़ में होने वाले विधि समस्त प्लाटिंग में प्लाट प्रदाय कराये जाने के संबंध में, प्रार्थीगण निवासी बौरीडांड कच्चा सड़क बनाने के संबंध में नक्शा दुरूस्त कराने के संबंध में, रेबुल अंसारी निवासी बेलबहरा रनिंग ट्रेक निर्माण लालपुर क्रीडा परिसर ग्राम पंचायत लालपुर से राशि दिलवाने के संबंध में, बेलशिया निवासी सोनबरसा आवास पूर्ण होने पर राशि प्राप्त करने एवं रोजगार गारंटी की हाजिरी प्राप्त करने के संबंध में, कौशल्या निवासी उजियारपुर आवास पूर्ण होने पर राशि प्राप्त करने एवं रोजगार गारंटी की हाजिरी प्राप्त करने के संबंध में शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें