Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए फिर उठी आवाज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने RBI गवर्नर को लिखा पत्र

उल्लेखनीय सफलता से क्षत्रिय समाज में हर्ष का माहौल : अधिवक्ता संघ चुनाव में आशीष सिंह बने सचिव, क्षत्रिय समाज ने किया सम्मान

Praveen Nishee Sun, May 3, 2026

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज महासभा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के ऊर्जावान सदस्य एवं सचिव आशीष सिंह ने जिला अधिवक्ता संघ मनेंद्रगढ़ एमसीबी के चुनाव 2026 में सचिव पद पर सर्वाधिक मतों से विजय हासिल कर समाज का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से क्षत्रिय समाज में हर्ष का माहौल है।

आशीष सिंह के निर्वाचित होने पर क्षत्रिय समाज महासभा के पदाधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष संजय सिंह सेंगर, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र पाल सिंह, पूर्व प्रधान पाठक शिव शेखर सिंह, पत्रकार महेंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता सूरज भान सिंह गहरवार तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी एवं सहसचिव डॉ. सौरभ सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने आशीष सिंह से समाज एवं अधिवक्ता संघ के हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें